Saty SanwadSaty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: चिकित्सक अब अदालत की कार्यवाही में VC से सीधे जुड़ सकेंगे, नहीं जाना पड़ेगा न्यायालय
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Saty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

चिकित्सक अब अदालत की कार्यवाही में VC से सीधे जुड़ सकेंगे, नहीं जाना पड़ेगा न्यायालय

Admin
Last updated: 25/06/2025 9:23 PM
Admin
Share
4 Min Read
SHARE

0 कोरबा सहित 23 जिला न्यायालयों से जिला अस्पतालों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की सुविधा प्रारंभ”

- Advertisement -

      0 न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा ने कहा- जिला न्यायालयों में डिजिटाजेशन सेंटर प्रारंभ होना पेपरलेस न्याय प्रणाली के लिये उल्लेखनीय कदम है

      - Advertisement -

      0.”ई-समंस के माध्यम से समंस की सेवा अधिक सरल और प्रभावी हो जाएगी”

      कोरबा। बुधवार को छत्तीसगढ़ राज्य न्यायपालिका ने पारदर्शी, त्वरित एवं पेपरलेस न्याय प्रणाली की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में जिला एवं सत्र न्यायालय रायगढ़, जांजगीर-चांपा, कोरबा और बेमेतरा में डिजिटाइजेशन एवं स्कैनिंग सेंटर, समस्त 23 जिला न्यायालयों एवं जिला अस्पतालों के बीच में वीडियो कान्फ्रेसिंग एवं अपराधिक प्रकरणों में ई-समंस सेवा का वर्चुअल शुभारंभ किया। न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, मुख्य न्यायाधीश, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर द्वारा शुभारंभ किया गया।

      इस अवसर पर न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि शेष चार जिला एवं सत्र न्यायालय रायगढ़, जांजगीर-चांपा, कोरबा और बेमेतरा में डिजिटाईजेशन केन्द्र प्रारंभ होने के साथ पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में डिजिटलीकरण केंद्र का कार्य पूर्ण होना छत्तीसगढ़ राज्य के न्यायिक प्रणाली के इतिहास में यह महत्वपूर्ण दिन है। इसके साथ ही राज्य के 23 जिला न्यायालयों से जिला अस्पतालों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रारंभ होने से चिकित्सा क्षेत्र के उन सभी व्यक्तियों के लिए सुविधा होगी, जिन्हें अदालत की कार्यवाही में भाग लेना होता है। अब उन्हें गवाही देने या ट्रायल कोर्ट में उपस्थित रहने के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। वे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़कर अपना बयान दर्ज करा सकेंगे। इसी प्रकार आपराधिक मामलों के लिए ई-समंस बहुत महत्वपूर्ण सुविधा है, अदालतों द्वारा समंस तामीली के लिए कई बार तारीखें निर्धारित की जाती हैं। अब ई-समंस के माध्यम से समंस की सेवा अधिक सरल और प्रभावी हो जाएगी।

      यह उल्लेखनीय है कि, न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा सदैव न्यायिक प्रक्रिया में आधुनिक तकनीक के उपयोग एवं न्यायिक अधोसरंचना में वृद्धि के पक्षधर रहे हैं। न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा द्वारा पद भार ग्रहण करने के पश्चात सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य के दूरस्थ जिला मुख्यालय एवं बाह्य न्यायालयों का भ्रमण कर न्यायिक अधोसंरचना एवं आवश्यक सुविधाओं का अभाव होने से पक्षकारों, अधिवक्तागण, न्यायिक कर्मचारी एवं अधिकारियों को होने वाली असुविधा को दृष्टिगत रखते हुये दूरदर्शितापूर्ण एवं सकारात्मक सोच के भागीरथ प्रयास किये जा रहे हैं, जिसके परिणामस्वरूप जिला न्यायालयों में फस्ट एड क्लिनिक, पोस्ट ऑफिस प्रारंभ होने के साथ सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य में न्यायिक अधोसंरचना में अभूतपूर्व विकास का कार्य हो रहा है एवं नवीनतम तकनीकी के उपयोग से पक्षकारों को शीघ्रता एवं सुगमतापूर्वक बेहतर वातावरण में न्याय प्राप्त हो रहा है। जिला न्यायालयों में डिजिटाइजेशन सेंटर, वीडियो कॉन्फ्रेसिंग की सुविधा एवं अपाराधिक प्रकरणों में ई-समंस प्रारंभ, न्यायालयों के डिजिटलीकरण एवं पेपरलेस कोर्ट की अवधारणा हेतु महत्वपूर्ण कदम है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के साथ छत्तीसगढ़ देश में ई-कोर्ट मिशन मे अग्रणी राज्यों में छत्तीसगढ़ शामिल हो गया है।

      डिजिटाइजेशन एवं स्कैनिंग सेंटर, वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग एवं ई-समंस सुविधा के वर्चुअल शुभारंभ समारोह में न्यायमूर्ति नरेन्द्र कुमार व्यास, अध्यक्ष उच्च न्यायालय कम्प्यूटरीकरण समिति उपस्थित थे, और अन्य सदस्यगण कम्प्युटरीकरण समिति एवं पोर्टफोलियो न्यायाधीश सहित अन्य न्यायाधीशगण वर्चुअल लिंक के माध्यम से कार्यक्रम में उपस्थित थे।
      कार्यक्रम की शुरुआत प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, बेमेतरा के स्वागत भाषण से हुई और समापन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, रायगढ़ के धन्यवाद ज्ञापन से हुआ। इस अवसर पर रजिस्ट्रार जनरल, रजिस्ट्री के अधिकारी, न्यायिक अधिकारी, न्यायालय कर्मी और मीडिया प्रतिनिधिगण भी उपस्थित थे।

              Share This Article
              Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
              Share
              Previous Article KORBA BREAK:फिर गर्माया मनरेगा में भ्रष्टाचार, रोजगार सहायक लखन कंवर पर क्यों लटकी FIR,बरीडीह में मनरेगा तालाब पाटने वालों को क्यों बख्शा जा रहा…?
              Next Article शहर को अपना समझने वाले आयुक्त उतरे सड़क पर, कार्यवाही और अर्थदण्ड की दी चेतावनी
              जनगणना में स्व-गणना की शुरूआत : अब नागरिक खुद भर सकेंगे अपनी जानकारी
              17/04/2026
              KORBA में हद: चोर, पौधे ही उखाड़ कर ले गए…! सौंदर्यीकरण को नजर लगी,देखें वीडियो
              17/04/2026
              विशेष लेख: नारी शक्ति वंदन या सत्ता का संख्या-विस्तार….?
              16/04/2026
              2 दिन पहले लगा मीटर और उजड़ गया आशियाना! शॉर्ट सर्किट से लगी आग में सब कुछ स्वाहा, मदद के इंतजार में परिवार
              16/04/2026
              MLA फूलसिंह ने कंवर और बिंझवार समाज को दी सौगात, किया भूमिपूजन
              16/04/2026
              गजब की ठगी: दुकानदारों के मोबाइल मांग कर लेता था लोन
              16/04/2026
              छत्तीसगढ़ में तपती गर्मी,स्कूलों में छुट्टी का ऐलान
              16/04/2026
              KORBA:भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के सत्या जायसवाल कोषाध्यक्ष नियुक्त,देखें किसे मिली क्या जिम्मेदारी…
              16/04/2026
              Saty Sanwad

              SATYANARAYAN PAL

              Editor

              Mob : +91-9151305911
              Email : satysanwad2023@gmail.com
              Address : Korba Chhattisgarh 495677

              UDYAM-CG-10-0016159

              Important Page

              • About Us
              • Contact Us
              • Disclaimer
              • Privacy Policy
              • Terms and Conditions

              श्री गणेशाय: नमः

              छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएँ, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होती। SATYSANWAD.COM इस तरह के सामग्री के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित किसी सामग्री के लिए संबंधित खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। इसके लिए SATYSANWAD.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

              © Copyright 2025, All Rights Reserved | SATYSANWAD | Managed by Nimble Technology

              Welcome Back!

              Sign in to your account

              Username or Email Address
              Password

              Lost your password?