Saty SanwadSaty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: तुम एक कदम बढ़ाओ,परमात्मा हजार कदम तुम्हारी तरफ बढ़ाएगा
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Saty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

तुम एक कदम बढ़ाओ,परमात्मा हजार कदम तुम्हारी तरफ बढ़ाएगा

Admin
Last updated: 19/08/2025 8:46 AM
Admin
Share
7 Min Read
SHARE

0 समर्थगुरु धारा मैत्री संघ का एकदिवसीय ध्यान योग एवं सत्संग शिविर आयोजित

- Advertisement -

    कोरबा। ऊर्जाधानी में 17 अगस्त 2025, रविवार को समर्थगुरु धारा मैत्री संघ कोरबा द्वारा एकदिवसीय ध्यान योग एवं सत्संग शिविर, टॉप इन टाऊन होटल, आई टी आई, चौक में आयोजित किया गया। आयोजनकर्ता प्रशांत विश्वकर्मा द्वारा बताया गया कि कार्यक्रम में समर्थ गुरु धारा मैत्री संघ बिलासपुर से आए स्टेट कोऑर्डिनेटर आचार्य संतोष चंद्र एवं आचार्य पी पी सिंह, तथा सूरजपुर से आचार्य मां भक्ति पूर्णिमा द्वारा योग, ध्यान एवं सत्संग का सत्र लिया गया।
    स्टेट को-ऑर्डिनेटर एवं आचार्य संतोष चंद्र द्वारा कार्यक्रम का शुभ आरंभ किया गया और प्रथम सत्र में ब्रह्म नाद ध्यान प्रतिभागियों को कराया गया। साथ ही यह भी बताया गया कि नाद क्या होता है तथा अंतर चेतना एवं अंतर आकाश में विलीन होना सिखाया गया। आचार्य संतोष चंद्र द्वारा सत्संग में बताया गया कि यह एक दिवसीय कार्यक्रम मात्र एक झलक है परमात्मा की। जब कोई व्यक्ति एक कदम परमात्मा की ओर बढ़ता है तो परमात्मा उसकी ओर हजार कदम बढ़ाता है। व्यक्ति की प्यास उसको इस शिविर तक लेकर के आई है क्योंकि निमंत्रण तो हजारों लोगों तक पहुंचे लेकिन जिसके भीतर प्यास होती है वही इस शिविर तक पहुंच सका है। परम गुरु ओशो एवं समर्थ गुरु बड़े बाबा की कृपा से यह एक दिवसीय ध्यान कार्यक्रम कोरबा में बहुत ही लंबे समय बाद आयोजित हुआ है।

    - Advertisement -

    0 मन का भोजन ध्यान है

    दूसरे सत्र में बिलासपुर से आए आचार्य पी सिंह द्वारा प्रतिभागियों को कुंडलिनी ध्यान कराया गया। आचार्य द्वारा बताया गया कि प्रत्येक व्यक्ति के शरीर में कुंडलिनी ऊर्जा होती है और वह कुंडली नहीं शक्ति सर्प के समान ढाई कुंडल मार के नीचे की तरफ मुख करके सोई हुई अवस्था में होती है।ज्ञान के माध्यम से उस सोई हुई ऊर्जा को होशपूर्वक जगाया जाता है और ऊर्ध्व गण करके आज्ञा चक्र से होते हुए सहस्त्र चक्र तक की यात्रा की जाती है। आज के व्यस्ततम जीवन में ज्ञान की अत्यंत आवश्यकता है। मनुष्य अपने भौतिक शरीर को तो भोजन कराता है, इस प्रकार मन का भोजन ध्यान है। ध्यान ही एकमात्र मार्ग है प्रभु तक पहुंचाने का। ज्ञान की गहराईयों में जब चेतन उतरती है तो एक समाधि की अवस्था प्राप्त होती है उस स्थिति में कुंडली ऊर्जा सहस्रार चक्र पर स्थित होती है।

    तीसरे एवं अंतिम सत्र में आचार्य मां भक्ति पूर्णिमा द्वारा प्रतिभागियों को कीर्तन ध्यान कराया गया। चैतन्य महाप्रभु ने परमात्मा को नृत्य एवं कीर्तन के माध्यम से जाना था, वे कीर्तन में इस तरह लीन हो जाते थे कि घंटे कीर्तन करते रहते थे। कीर्तन की पूरी प्रक्रिया में व्यक्ति जब परमात्मा के प्रति अहोभाव प्रकट करते हुए नृत्य (कीर्तन) करता है और जब दोनों हाथों से ताली बजाता है तो एक ऊर्जा उत्पन्न होती है और संगीत के साथ जैसे-जैसे उसकी गति बढ़ते चले जाती है तो पूरा का पूरा शरीर के रोम-रोम जागृत हो जाते हैं। इस ऊर्जा की जागृत अवस्था में जब साधक दूसरे चरण में (शिथिल होकर के बैठना) होता है तो सहज रूप से साधक की ऊर्जा मूलाधार चक्र से उठती हुई आज्ञा चक्र और सहस्रार चक्र की ओर बहने लगती है जिससे साधक को ध्यान की अवस्था उपलब्ध होती है।
    प्रतिभागियों हेतु शिविर में सुबह के स्वल्पाहार एवं चाय तथा दोपहर के भजन एवं शाम के चाय की व्यवस्था थी।

    0 अगला ध्यान योग शिविर चाम्पा में
    शिविर में चाम्पा से आए आचार्य डॉ. के आर सिंह द्वारा अनुभव को बताते हुए यह बताया गया कि आगामी माह सितंबर 2025 में 5 तारीख से लेकर 7 तारीख तक चाम्पा में ध्यान योग एवं सुरती योग का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। ध्यान योग का कार्यक्रम प्रथम तल का कार्यक्रम है। इस शिविर में भाग लेने हेतु अग्रिम पंजीयन 9617634341 नंबर पर फोन करके किया जा सकता है। ध्यान योग के कार्यक्रम में जो हम एक दिवसीय कार्यक्रम में ध्यान की जो छोटी सी झलक हम पाते हैं उसकी गहराईयों में उतरने की विधि सिखाई जाती है। डॉक्टर सिंह द्वारा बताया गया कि एक बार व्यक्ति ओंकार को, परमात्मा की ध्वनि को अगर सुन ले तो फिर उसके जीवन में बहुत बड़ा बदलाव आता है। अब वह व्यक्ति वही व्यक्ति नहीं रह जाता जो वह ध्यान योग करने के पहले था। सतगुरु की कृपा से अधिकृत आचार्य द्वारा प्रसाद स्वरूप ओंकार दीक्षा नए साधकों को दी जाएगी। ध्यान योग के कार्यक्रम में अष्टांगिक योग और जीवन जीने की कला तथा ध्यान की गहराईयों में प्रवेश करने की विधियां सिखाई जाएंगी।
    0 112 साधकों ने भाग लिया

    इस शिविर में बिलासपुर ,चांपा , कोरबा के 112 साधकों ने भाग लिया। फीडबैक सेशन में पुरानी साधिका का मां उपासना द्वारा कोरबा के आयोजनकर्ताओं को इस शिविर के आयोजन हेतु धन्यवाद प्रकट किया गया। उन्होंने कहा ओशो प्रेमियों को जोड़ने का एक अवसर प्राप्त हुआ और ज्ञान की अलख कोरबा में अब परम गुरु ओशो और समर्थ गुरु के आशीर्वाद से जग गई है। जो निरंतर बहती रहेगी। समापन उद्बोधन में स्टेट कोऑर्डिनेटर संतोष चंद्र द्वारा सभी को साधुवाद देते हुए आगामी शिविर में भाग लेने हेतु प्रोत्साहित किया गया।
    आयोजन कर्ताओं में मुख्य भूमिका स्वामी प्रशांत विश्वकर्मा, स्वामी वीरू गुप्ता,स्वामी जय साहू, स्वामी मुकेश विश्वकर्मा, जोहान चौहान, तेन सिंह, स्वामी अनिल शर्मा की रही।

            Share This Article
            Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
            Share
            Previous Article प्रभावितों ने कलेक्टर कार्यालय और मुख्यालय के सामने रैली के साथ प्रदर्शन किया
            Next Article नशे में शिक्षिका के घर में तोड़फोड़ करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार
            KORBA:मॉल रोड बनाने में सहयोग करें पावर हाउस रोड के व्यापारी
            03/05/2026
            KORBA:घर में जबरन घुसी बहनें, प्रार्थिया के भाई से शादी कर लेने दावा
            03/05/2026
            KORBA:हेड मास्टर कौशिक सेवानिवृत्त, विदाई सम्मान समारोह का आयोजन किया गया
            03/05/2026
            हाल-ए-कोरबा: व्यवस्था पर हावी होती हठधर्मिता…!
            02/05/2026
            KORBA:सुनार सहित 6 गिरफ्तार,सोने का बिस्किट,जेवरात व नगदी बरामद
            02/05/2026
            KORBA में 4 मई को “व्यापारियों का महाकुंभ” BNI Crystals चैप्टर का भव्य शुभारंभ
            02/05/2026
            KORBA:एक्टिवा से निकला नाग,सड़क पार कर बाइक में घुसा
            02/05/2026
            शोक: देवप्रकाश शर्मा (लाला) का निधन
            02/05/2026
            Saty Sanwad

            SATYANARAYAN PAL

            Editor

            Mob : +91-9151305911
            Email : satysanwad2023@gmail.com
            Address : Korba Chhattisgarh 495677

            UDYAM-CG-10-0016159

            Important Page

            • About Us
            • Contact Us
            • Disclaimer
            • Privacy Policy
            • Terms and Conditions

            श्री गणेशाय: नमः

            छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएँ, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होती। SATYSANWAD.COM इस तरह के सामग्री के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित किसी सामग्री के लिए संबंधित खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। इसके लिए SATYSANWAD.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

            © Copyright 2025, All Rights Reserved | SATYSANWAD | Managed by Nimble Technology

            Welcome Back!

            Sign in to your account

            Username or Email Address
            Password

            Lost your password?