Saty SanwadSaty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: सांसद बोलीं-कोरबा ठगा महसूस कर रहा,रेल सुविधाओं को तरस रही संसदीय क्षेत्र की जनता,video
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Saty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

सांसद बोलीं-कोरबा ठगा महसूस कर रहा,रेल सुविधाओं को तरस रही संसदीय क्षेत्र की जनता,video

Admin
Last updated: 12/12/2025 4:22 PM
Admin
Share
3 Min Read
SHARE

🚆 रेल मामलों पर सदन में फिर उठाई कोरबा की आवाज
🚋 स्टेशन उन्नयन और यात्री ट्रेनों की मांगों को दोहराया,पूरा करने रेल मंत्री से मांग

- Advertisement -

    नई दिल्ली/कोरबा। कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत अपने संसदीय क्षेत्रवासियों की गंभीर समस्याओं, मांगों और मुद्दों को सदन में प्रमुखता से उठाती आ रही हैं। संसदीय क्षेत्रवासियों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं दिलाने के लिए वह लगातार प्रयासरत हैं किंतु बार-बार मिल रहे आश्वासन के बावजूद भी कार्य धरातल पर नजर ना आने से वे चिंतित भी हैं। वे सदन में कोरबा संसदीय क्षेत्रवासियों की मुखर आवाज बनकर हर बार उभर रही हैं।
    एक बार फिर उन्होंने कोरबा संसदीय क्षेत्रवासियों को लंबित रेल यात्री सुविधाएं दिलाने की दिशा में अपनी बात मुखरता से रखती हुई नजर आई।
    सांसद श्रीमती महंत ने सदन में अपनी बात रखते हुए कहा कि दक्षिण-पूर्व-मध्य रेलवे के अंतर्गत कोरबा रेलवे को सर्वाधिक राजस्व प्रदान करता है लेकिन यहां की आम जनता यात्री रेल सुविधाओं के लिए तरस रही है। रेल सुविधाओं के मामले में कोरबा जिला और संसदीय क्षेत्र उपेक्षित है। रेल मंत्री को कई बार रेल सुविधाओं का विस्तार के लिए पत्र लिखा गया लेकिन रेल यात्री सुविधाओं के मामले में कोरबा ठगा महसूस कर रहा है। कोरबा रेलवे स्टेशन अपग्रेड कर सुविधाओं की वृद्धि के लिए भी कई बार पत्र लिखे हैं। गेवरा रोड स्टेशन में भी सुविधा देने के संबंध में बात रखी गई है किंतु इस दिशा में कोई ठोस कार्य होता नजर नहीं आ रहा है।

    - Advertisement -

    सांसद ने कोरबा-गेवरा के मध्य यात्री ट्रेन संचालन, कोरबा स्टेशन में पिट लाइन पूर्ण रूप से चालू करने, बीकानेर-कोरबा-बीकानेर खाटू श्याम व्हाया चूरू-फतेहपुर-शेखावटी होते हुए यात्री ट्रेन का संचालन करने, कोरबा राउरकेला इंटरसिटी एक्सप्रेस व्हाया चैम्प- रायगढ़ चलाने, तिरुपति-बिलासपुर का विस्तार कोरबा तक करने की मांग की गई है। यह ट्रेन बिलासपुर में 32 घंटे बेवजह खड़ी रहती है। छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस का कोरबा तक विस्तार करने की भी मांग सांसद ने की है। उन्होंने कहा कि कोरबा संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत एमसीबी (मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर) में भी यात्री सुविधाओं की दरकार है। रेलवे स्टेशन में सुविधा बढ़ाये जाने की जरूरत है। अंबिकापुर से दिल्ली के मध्य ट्रेन का संचालन दो दिन से अधिक करने की आवश्यकता है। रायपुर-अंबिकापुर ट्रेन का स्टॉपेज सुबह में भी करने की आवश्यकता बताई। अंबिकापुर-दुर्ग के मध्य संचालित ट्रेन को रायपुर -नागपुर तक बढ़ाने, बवरीडांड-अंबिकापुर लाइन को डबल करने की भी मांग सांसद ने प्रमुखता से रखी है।

            Share This Article
            Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
            Share
            Previous Article KORBA BREAK:आश्रम में शराबखोरी,अधीक्षक व कर्मचारी निलंबित, दैवेभो कर्मचारी की सेवा समाप्त
            Next Article KORBA में कारगिल योद्धा की भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ाई, टोल प्लाजा में धोखाधड़ी पर अनशन शुरू
            KORBA:मॉल रोड बनाने में सहयोग करें पावर हाउस रोड के व्यापारी
            03/05/2026
            KORBA:घर में जबरन घुसी बहनें, प्रार्थिया के भाई से शादी कर लेने दावा
            03/05/2026
            KORBA:हेड मास्टर कौशिक सेवानिवृत्त, विदाई सम्मान समारोह का आयोजन किया गया
            03/05/2026
            हाल-ए-कोरबा: व्यवस्था पर हावी होती हठधर्मिता…!
            02/05/2026
            KORBA:सुनार सहित 6 गिरफ्तार,सोने का बिस्किट,जेवरात व नगदी बरामद
            02/05/2026
            KORBA में 4 मई को “व्यापारियों का महाकुंभ” BNI Crystals चैप्टर का भव्य शुभारंभ
            02/05/2026
            KORBA:एक्टिवा से निकला नाग,सड़क पार कर बाइक में घुसा
            02/05/2026
            शोक: देवप्रकाश शर्मा (लाला) का निधन
            02/05/2026
            Saty Sanwad

            SATYANARAYAN PAL

            Editor

            Mob : +91-9151305911
            Email : satysanwad2023@gmail.com
            Address : Korba Chhattisgarh 495677

            UDYAM-CG-10-0016159

            Important Page

            • About Us
            • Contact Us
            • Disclaimer
            • Privacy Policy
            • Terms and Conditions

            श्री गणेशाय: नमः

            छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएँ, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होती। SATYSANWAD.COM इस तरह के सामग्री के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित किसी सामग्री के लिए संबंधित खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। इसके लिए SATYSANWAD.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

            © Copyright 2025, All Rights Reserved | SATYSANWAD | Managed by Nimble Technology

            Welcome Back!

            Sign in to your account

            Username or Email Address
            Password

            Lost your password?