Saty SanwadSaty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: जनगणना की कार्यवाही प्रारंभ,मलिन बस्तियों की पहचान हो रही
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Saty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

जनगणना की कार्यवाही प्रारंभ,मलिन बस्तियों की पहचान हो रही

Admin
Last updated: 17/01/2026 9:12 AM
Admin
Share
5 Min Read
SHARE

रायपुर/ कोरबा। कार्यालय कलेक्टर एवं प्रमुख जिला जनगणना अधिकारी, कोरबा द्वारा भारत सरकार, गृह मंत्रालय, जनगणना कार्य निदेशालय, छत्तीसगढ़ के जारी निर्देश अनुसार कोरबा जिले में सर्व चार्ज अधिकारी आयुक्त, नगर पालिक निगम, मुख्य नगर पालिका अधिकारी,नगर पालिका परिषद, कटघोरा / दीपका/बांकीमोंगरा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पंचायत छुरीकला / पाली को निर्देशित किया गया है।
👉🏻प्रथम चरण में जनगणना 2027 के लिए मलिन बस्तियों (स्लम) की जनसांख्यिकी हेतु मलिन बस्ती को चिन्हित कर गणना ब्लॉक गठित किया जाना है। चार्ज अधिकारियों को कहा गया है कि स्लम बस्ती की पहचान के लिए जिले के प्रत्येक नगरीय निकाय के द्वारा मलिन बस्ती की जानकारी भरकर जनगणना निदेशालय को प्रेषित किया जाना है। अधिसूचित मलिन बस्ती के संबंध में अधिसूचना की प्रति एवं मान्यता प्राप्त मलिन बस्ती के संबंध में सामान्य सभा अथवा संबंधित नगरीय निकाय द्वारा जारी आदेश/पत्र की प्रति अनिवार्य रूप से सलंग्न किया जावे। यदि किसी नगरीय निकाय में मलिन बस्ती क्षेत्र नहीं है, तो निरंक जानकारी प्रेषित किया जावेगा।
👉🏻 2011 के अनुसार छग में 2582 मलिन बस्तियां
भारत में इक्कीसवी (21) सदी के आरंभ से औद्योगिक विकास, आर्थिक अवसरों तथा निरंतर हो रहे प्रवास के कारण शहरीकरण में सतत वृद्धि देखी गई है। भारत में, शहर सदैव आर्थिक गतिविधियों के प्रमुख केंद्र रहे हैं, जो बेहतर आजीविका की तलाश में ग्रामीण क्षेत्रों और छोटे कस्बों के लोगों को आकर्षित करते हैं। हालांकि, तीव्र जनसंख्या वृद्धि तथा अपर्याप्त शहरी नियोजन के परिणामस्वरूप उपलब्ध भूमि एवं अवसंरचना पर अत्यधिक दबाव उत्पन्न हुआ है। इन्हीं परिस्थितियों ने मलिन बस्तियों के विस्तार को बढ़ावा दिया है- खराब तरीके से निर्मित आश्रयों का समूह जहाँ पेयजल आपूर्ति, स्वच्छता, जलनिकास तथा अपशिष्ट निपटान जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव होता है। मलिन बस्तियों के वृद्धि में योगदान देने वाले प्रमुख कारणों में भूमि की कीमतों में अत्यधिक वृद्धि, शहरी गरीबों के लिए किफायती आवास कार्यक्रमों की कमी तथा अपर्याप्त भौतिक बुनियादी ढांचे के बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों से निरंतर होता प्रवासन शामिल हैं। फलस्वरूप, अनौपचारिक बस्तियाँ और अवैध रूप से विकसित आवासीय समूह अधिकांश महानगरों की एक सामान्य विशेषता बन गई हैं, जिससे आवश्यक सेवाओं की मांग और आपूर्ति के बीच और अधिक अंतर बढ़ा है तथा शहरी जीवन की समग्र गुणवत्ता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। जनगणना 2011 के दौरान देशभर में कुल 1.23 लाख एवं छत्तीसगढ़ राज्य में 2582 मलिन बस्ती गणना ब्लॉक दर्ज किए गए थे, और मलिन बस्तियों की कुल जनसंख्या देश में 6.55 करोड़ एवं छत्तीसगढ़ राज्य में 18.98 लाख थी। मलिन बस्तियों के सुधार/पुनर्वास के लिए प्रभावी एवं समन्वित नीति तैयार करने हेतु इनके संबंध में व्यापक एवं सुसंगत जानकारी उपलब्ध होना अनिवार्य है।
👉🏻तीन श्रेणी में रखी गई हैं मलिन बस्तियां
जनगणना 2011 की तरह ही, जनगणना 2027 में भी मलिन बस्तियों को तीन श्रेणियों -अधिसूचित (notified), मान्यता प्राप्त (recognised) और चिन्हित (identified) में विभाजित किया जाएगा।
(i) अधिसूचित मलिन बस्तीः किसी नगर या शहर में राज्य केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन अथवा स्थानीय सरकार द्वारा किसी भी अधिनियम (जिसमें ‘मलिन बस्ती अधिनियम’ भी शामिल है) के अंतर्गत ‘मलिन बस्ती’ के रूप में अधिसूचित सभी क्षेत्रों को अधिसूचित मलिन बस्ती माना जाएगा और इन्हें कोड 1 दिया जाएगा।
(ii) मान्यता प्राप्त मलिन बस्तीः राज्य/ केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन अथवा स्थानीय सरकार, हाउसिंग एवं स्लम बोर्डों द्वारा ‘मलिन बस्ती’ के रूप में मान्यता प्राप्त वे सभी क्षेत्र, जिन्हें किसी अधिनियम के अंतर्गत औपचारिक रूप से मलिन बस्ती के रूप में अधिसूचित नहीं किया गया है, मान्यता प्राप्त मलिन बस्ती मानी जाएंगी और इन्हें कोड 2 दिया जाएगा।
(iii) चिन्हित मलिन बस्तीः कम से कम 300 की जनसंख्या तथा/अथवा लगभग 60-70 परिवारों की रिहाइश वाले कमजोर बने हुए, सघन एवं संकरे मकानों का क्षेत्र, जो अस्वच्छ वातावरण में स्थित है जहाँ सामान्यतः मूलभूत सुविधाएँ अपर्याप्त होती हैं तथा सफाई एवं पेयजल की उपयुक्त सुविधाएं उपलब्ध नहीं होती हैं। चार्ज अधिकारी द्वारा ऐसे क्षेत्रों की पहचान किया जाना है तथा जनगणना कार्य निदेशालय (DCO) के एक अधिकारी द्वारा इसका निरीक्षण भी किया जाएगा। चार्ज रजिस्टर में ऐसे सभी क्षेत्रों के संबंध में उचित प्रविष्टियाँ दर्ज किया जाना आवश्यक है। ऐसे क्षेत्रों को चिन्हित मलिन बस्ती माना जाएगा और इन्हें कोड 3 दिया जाएगा।

- Advertisement -
            Share This Article
            Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
            Share
            Previous Article KORBA: 2 चाकुओं की नोंक पर लूटा पम्प कर्मियों को,4 नकाबपोशों ने दिया अंजाम
            Next Article DMF से सड़क: ननकीराम की शिकायत पर केंद्र ने मुख्य सचिव को स्मरण पत्र भेजा, कार्रवाई सुनिश्चित करें
            KORBA:मॉल रोड बनाने में सहयोग करें पावर हाउस रोड के व्यापारी
            03/05/2026
            KORBA:घर में जबरन घुसी बहनें, प्रार्थिया के भाई से शादी कर लेने दावा
            03/05/2026
            KORBA:हेड मास्टर कौशिक सेवानिवृत्त, विदाई सम्मान समारोह का आयोजन किया गया
            03/05/2026
            हाल-ए-कोरबा: व्यवस्था पर हावी होती हठधर्मिता…!
            02/05/2026
            KORBA:सुनार सहित 6 गिरफ्तार,सोने का बिस्किट,जेवरात व नगदी बरामद
            02/05/2026
            KORBA में 4 मई को “व्यापारियों का महाकुंभ” BNI Crystals चैप्टर का भव्य शुभारंभ
            02/05/2026
            KORBA:एक्टिवा से निकला नाग,सड़क पार कर बाइक में घुसा
            02/05/2026
            शोक: देवप्रकाश शर्मा (लाला) का निधन
            02/05/2026
            Saty Sanwad

            SATYANARAYAN PAL

            Editor

            Mob : +91-9151305911
            Email : satysanwad2023@gmail.com
            Address : Korba Chhattisgarh 495677

            UDYAM-CG-10-0016159

            Important Page

            • About Us
            • Contact Us
            • Disclaimer
            • Privacy Policy
            • Terms and Conditions

            श्री गणेशाय: नमः

            छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएँ, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होती। SATYSANWAD.COM इस तरह के सामग्री के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित किसी सामग्री के लिए संबंधित खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। इसके लिए SATYSANWAD.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

            © Copyright 2025, All Rights Reserved | SATYSANWAD | Managed by Nimble Technology

            Welcome Back!

            Sign in to your account

            Username or Email Address
            Password

            Lost your password?