कोरबा। कटघोरा क्षेत्र में लगा एक पोस्टर चर्चा का विषय बना हुआ है। जिसकी भी नजर इस पोस्टर पर पड़ रही है, वह देखने के बाद एक बार सोचने पर जरूर मजबूर हो रहा है कि आखिर ऐसा कैसे हो गया?
दरअसल, गणतंत्र दिवस के अवसर पर जनपद पंचायत कटघोरा का एक बधाई संदेश तमाम नेताओं और जनप्रतिनिधियों की तस्वीर के साथ फ्लेक्स में लगाया गया है। कटघोरा के हृदयस्थल शहीद वीरनारायण चौक पर लगे इस फ्लेक्स में जनपद अध्यक्ष और उनके पति की भी बड़ी-बड़ी तस्वीर लगी हुई है लेकिन तस्वीर के नीचे लिखे गए नाम की उल्टा-पलटी हो जाने के कारण पुरुष महिला और महिला पुरुष दर्शित हो रहे हैं।
जाहिर सी बात है कि यह प्रिंटिंग के दौरान हुई मिस्टेक है लेकिन इस मिस्टेक पर नजर नहीं पड़ना और हास्यास्पद पूर्ण पोस्ट सार्वजनिक स्थान पर लगवा देना भी चर्चा का विषय है।
KORBA:चर्चा में कटघोरा का यह पोस्टर,नजर ठहर कर सोचने पर मजबूर…?





