Saty SanwadSaty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: KORBA:BJP के कार्ड में IN और OUT का खेला कौन खेल रहा..? वायरल नए कार्ड में सरोज IN, MLA-मेयर-प्रेसिडेंट OUT
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Saty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

KORBA:BJP के कार्ड में IN और OUT का खेला कौन खेल रहा..? वायरल नए कार्ड में सरोज IN, MLA-मेयर-प्रेसिडेंट OUT

Admin
Last updated: 01/02/2026 10:18 PM
Admin
Share
4 Min Read
SHARE

0 विशिष्ट अतिथि से उतरे जिलाध्यक्ष, महमन्त्रिद्वय भी शामिल, ननकी-ऋतु फिर दूर-दूर तक नहीं
🫵🏻 गरिमामयी और ऐतिहासिक आयोजन से ज्यादा आमंत्रण चर्चा में

- Advertisement -

    कोरबा। जिला भारतीय जनता पार्टी कोरबा जिले में एक नया आयाम स्थापित करने जा रही है। एक नया सोपान तय करते हुए अत्याधुनिक, सुसज्जित और अनेक संसाधनों से युक्त जिला कार्यालय “अटल स्मृति भवन” की आधारशिला 2 फरवरी 2026 को रखी जानी है। यह कार्यक्रम जिला संगठन के लिए जितना महत्वपूर्ण है उतना ही चर्चा में है।
    इस पूरे आयोजन को लेकर बांटा गया आमंत्रण कार्ड ऊर्जाधानी से राजधानी तक चर्चा बटोर रहा है। पूर्व आबंटित कार्ड के साथ ही भूमिपूजन की पूर्व संध्या सोशल मीडिया में एक नया कार्ड वायरल हो रहा है जो पूर्व में वितरित और चर्चित कार्ड से भिन्न है।
    नए कार्ड के तेवर बदले हैं-कलेवर बदले हैं और किरदार भी बदले हैं। हालांकि इस कार्ड में नया नाम राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पांडेय का जुड़ा है। सत्यसंवाद के द्वारा यह विषय प्रमुखता से सामने लाए जाने और संगठन में बात चलने का इतना असर जरूर हुआ कि जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी विशिष्ट अतिथि की श्रेणी से नीचे आकर विनीत में आ गए जो आयोजक क जिलाध्यक्ष होने के नाते उनका स्थान बनता है। हालांकि, उनके साथ जिला महामंत्री संजय शर्मा और अजय विश्वकर्मा का भी नाम जुड़ गया है। अब बड़ा सवाल यह भी है कि उक्त वायरल कार्ड क्या वास्तव में छपवाया गया है,बांटा गया है या फिर सुश्री पांडेय की नजर में अच्छा बनने के लिए डिजाइन ही बनवाकर वायरल किया-कराया गया है।

    - Advertisement -

    👉🏻 प्रथम नागरिक का नाम गायब:- पूर्व के कार्ड में कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत और जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ.पवन सिंह विशिष्ट अतिथि की श्रेणी में शामिल थे लेकिन जो नया कार्ड पूर्व संध्या में वायरल हुआ है उसमें यह तीनों गायब हैं। नए कलेवर वाले कार्ड में प्रथम नागरिक तक नहीं हैं।
    👉🏻 ननकी-ऋतु इस बार भी नहीं:- आरएसएस और जनसंघी विचारधारा के साथ जिला भाजपा को आगे बढ़ाने में अपना जीवन समर्पित करने वाले ननकी राम कंवर और कोरबा में निवासरत प्रदेश मंत्री ऋतु चौरसिया इस बार भी दूर-दूर तक नजर नहीं आ रही हैं। माना जा रहा था कि प्रदेश संगठन में बात उठने के बाद ननकीराम कंवर और ऋतु चौरसिया को कार्ड में शामिल किया जा सकता है किंतु वायरल कार्ड में भी उनका नाम नहीं है।
    👉🏻 कार्ड की राजनीति

    अब वायरल दूसरे कार्ड की सच्चाई की पुष्टि हम नहीं करते किन्तु इस बात को लेकर शहर सहित भाजपा के ही खेमों में सरगर्मी है कि आखिर एक कार्यक्रम को लेकर अलग-अलग कार्ड की राजनीति पर्दे के पीछे से कौन खेल रहा है? पूर्व जिला अध्यक्षों के भी नाम छापवाने से परहेज क्यों किया गया, जबकि सरगुजा जिले में पूर्व जिला अध्यक्षों को तवज्जो दी गई है। भाजपा के पदाधिकारी की मानें तो कार्ड राजधानी से फाईनल हुआ है और उसे खास सिपहसालार के खास लोगों ने अंतिम रूप दिया है और उनकी इच्छा के अनुसार ही इस बार नाम शामिल किए गए हैं। खैर वजह और परिस्थितियां जो भी हों,पार्टी का अपना मामला है लेकिन इतना तो तय है कि संगठन में चाह कर भी बहुत कुछ मन मुताबिक नहीं हो पा रहा और वजनदार पक्ष से आपसी मनभेद-मतभेद बने रहने के साथ ही साथ यह यह ताज काँटों भरा है।

    KORBA:भाजपा के कार्ड ने छेड़ी बहस,पार्टी की ‘नींव’ ‘ननकी’ को बिसरा कर ‘अटल स्मृति भवन’ की रखी जायेगी आधारशिला
            Share This Article
            Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
            Share
            Previous Article बजट भूविस्थापित और किसानों के लिए निराशाजनक
            Next Article तिलकेजा पंचायत ने छात्राओं की सुरक्षा खतरे में डाली, आंगनवाड़ी भवन बनवाने छात्रावास का अहाता तुड़वाया, स्कूल में भरपूर जगह
            KORBA:मॉल रोड बनाने में सहयोग करें पावर हाउस रोड के व्यापारी
            03/05/2026
            KORBA:घर में जबरन घुसी बहनें, प्रार्थिया के भाई से शादी कर लेने दावा
            03/05/2026
            KORBA:हेड मास्टर कौशिक सेवानिवृत्त, विदाई सम्मान समारोह का आयोजन किया गया
            03/05/2026
            हाल-ए-कोरबा: व्यवस्था पर हावी होती हठधर्मिता…!
            02/05/2026
            KORBA:सुनार सहित 6 गिरफ्तार,सोने का बिस्किट,जेवरात व नगदी बरामद
            02/05/2026
            KORBA में 4 मई को “व्यापारियों का महाकुंभ” BNI Crystals चैप्टर का भव्य शुभारंभ
            02/05/2026
            KORBA:एक्टिवा से निकला नाग,सड़क पार कर बाइक में घुसा
            02/05/2026
            शोक: देवप्रकाश शर्मा (लाला) का निधन
            02/05/2026
            Saty Sanwad

            SATYANARAYAN PAL

            Editor

            Mob : +91-9151305911
            Email : satysanwad2023@gmail.com
            Address : Korba Chhattisgarh 495677

            UDYAM-CG-10-0016159

            Important Page

            • About Us
            • Contact Us
            • Disclaimer
            • Privacy Policy
            • Terms and Conditions

            श्री गणेशाय: नमः

            छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएँ, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होती। SATYSANWAD.COM इस तरह के सामग्री के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित किसी सामग्री के लिए संबंधित खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। इसके लिए SATYSANWAD.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

            © Copyright 2025, All Rights Reserved | SATYSANWAD | Managed by Nimble Technology

            Welcome Back!

            Sign in to your account

            Username or Email Address
            Password

            Lost your password?