👉🏻 डीएव्ही स्कूल कुसमुण्डा में अध्ययरत हैं लावण्य
कोरबा। हिन्दी विकास संस्थान दिल्ली द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय हिन्दी ओलांपियार्ड प्रतियोगिता में डी.ए.व्ही. पब्लिक स्कूल कुसमुण्डा जिला कोरबा में कक्षा 9वीं की छात्रा कु. लावण्य प्रधान को स्वर्ण पदक, राष्ट्रीय हिन्दी प्रतिभा सम्मान एवं नगद राशि से पुरस्कृत किया गया। विगत दिनों तीन मूर्ति भवन, प्रधानमंत्री संग्रहालय नई दिल्ली के सभागार में मुख्य अतिथि डॉ. विनोद नारायण इंदूरकर – अध्यक्ष सांस्कृतिक स्रोत एवं प्रशिक्षण केंद्र संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार, डॉ. पाटिल प्रांजल लहँसिंह (I. A. S) अतिरिक्त शिक्षा निदेशक शिक्षा निदेशालय दिल्ली सरकार, डॉ. पूरन चंद्र टंडन – निदेशक, भारतीय अनुवाद परिषद, नई दिल्ली, डॉ. कैलाश जाधव संयोजक, गोवा हिन्दी अकादमी, गोवा के द्वारा प्रदान किया गया।

हिन्दी विकास संस्थान दिल्ली के अध्यक्ष डॉ. पीयूष कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार तिवारी, महासचिव कल्पना शर्मा, सयुंक्त सचिव डॉ प्रेम कुमार शुक्ल, कोषाध्यक्ष संदेश डबास, सदस्यगण- सफलता गौतम, अमित शर्मा, कुसुमपाल कश्यप, मनोज तंवर, अरविंद शर्मा एवं सदस्य चयन समिति के सभी निर्णायक मंडल एवं उपस्थित सभी प्रबुद्धजनों ने छात्रा लावण्य प्रधान को आशीर्वाद दिया व शुभकामनायें एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।
राष्ट्रीय हिन्दी प्रतिभा सम्मान से सम्मानित होकर छात्रा लावण्य प्रधान ने अत्यंत गौरवान्वित महसूस किया एवं इस सम्मान के लिए चयन समिति का हृदय से आभार व्यक्त किया है। साथ ही कहा कि “मैं यह पुरस्कार अपने माता-पिता, अपने स्कूल के शिक्षकों और प्रधानाचार्य को समर्पित करती हूँ, जिन्होंने हमेशा मेरा मार्गदर्शन किया, यह सम्मान मुझे भविष्य में हिन्दी की सेवा और अपनी संस्कृति का गौरव बढ़ाने के लिए हमेशा प्रेरित करेगा”। बता दें कि लावण्य प्रधान भाजपा नेता पूर्व बांकीमोंगरा भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष दयानिधि प्रधान की पुत्री हैं।







