बिलासपुर। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले में नशाखोरी, अड्डेबाजी, असामाजिक गतिविधियों एवं यातायात अव्यवस्था पर नियंत्रण हेतु ड्रोन तकनीक आधारित विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
📍 सिरगिट्टी क्षेत्र
ड्रोन से मिली लाइव जानकारी के आधार पर चिन्हित स्थानों पर दबिश देकर नशा व अड्डेबाजी में लिप्त 15 संदिग्धों पर वैधानिक कार्रवाई की गई।
📍 सरकण्डा क्षेत्र (साइंस कॉलेज परिसर)
व्यापार मेले के दौरान ड्रोन के माध्यम से यातायात प्रबंधन एवं भीड़ नियंत्रण कर सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित की गई।
🚨 ड्रोन निगरानी अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि हर थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे।
👉 बिलासपुर पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है







