कोरबा। कोरबा शहर के प्रतिष्ठित नागरिक एवं समाजसेवी राजगोपाल मेनन (उम्र 61 वर्ष ) का आज शुक्रवार की सुबह 9:30 बजे दु:खद निधन हो गया। पिछले कुछ दिनों से वह अस्वस्थ थे और केरल स्थित अमृतम हॉस्पिटल में भर्ती थे जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। वे आर के मेनन अशोक मेनन के भाई, राहुल एवं राजीव मेनन के पिता थे। अपने पीछे भरा-पूरा परिवार रोता-बिलखता छोड़ गए हैं। उनकी अंतिम यात्रा 21 मार्च को केरल स्थित उनके निज निवास से मुक्तिधाम जाएगी।
शोक: राजगोपाल मेनन नहीं रहे,केरल में अंतिम संस्कार





