बिलासपुर। वर्दी में रील बनाना एक आरक्षक को महंगा पड़ गया। उसे पुलिस उप महानिरीक्षक एवम् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह ने तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया है।
जारी आदेश के अनुसार आरक्षक 1372 देवानंद कैवर्त, थाना मस्तूरी, जिला-बिलासपुर का पुलिस यूनिफार्म में एक वीडियो (REEL) सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। आरक्षक का यह कृत्य पुलिस यूनिफार्म का दुरूपयोग कर अशोभनीय आचरण का परिचायक है और पुलिस विभाग के उत्कृष्ट मापदण्डों के प्रतिकूल है।
अतः आरक्षक 1372 देवानंद कैवर्त, थाना मस्तूरी को तत्काल प्रभाव से रक्षित केन्द्र, बिलासपुर सम्बद्ध किया जाता है।
वर्दी में REEL,आरक्षक लाइन अटैच किया गया







