कोरबा। मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के कारण भारत में भी स्थितियां प्रभावित हो रही हैं। पेट्रोलियम पदार्थ की उपलब्धता को लेकर अब स्थिति बिगड़ने लगी है। कोरबा शहर में भी हालात अब असामान्य होने के आसार बन पड़े हैं। पेट्रोलियम ईंधन का संभलकर उपयोग/खपत करने की जरूरत आ पड़ी है।
कोरबा शहर व जिले के कई पेट्रोल पंप में रिजर्व स्टॉक बोर्ड लग गए हैं और कई पंपों में केवल स्पीड पेट्रोल ही ग्राहकों को दिया जा रहा है पेट्रोल कंपनी और प्रशासन के निर्देश पर इस तरह की व्यवस्था किए जाने की जानकारी मिली है। बताए अनुसार अनुसार सर्विस प्रोवाइडर को कहा गया है कि उन्हें रिजर्व स्टॉक की जानकारी डिस्प्ले करनी होगी। एक निश्चित मात्रा के स्तर पर पहुंचने के साथ जन सामान्य के लिए इस तरह की सेवाएं मुहैया नहीं कराई जाएगी। अत्यावश्यक सेवाओं के मामले में कई प्रकार के पैरामीटर बने हुए हैं और हर हाल में पेट्रोल सर्विस प्रोवाइडर को इसका परिपालन करना होता है। माना जा रहा है कि अमेरिका इजरायल और ईरान के बीच जो कुछ तरह-तानी लंबे समय चल रही है उस वजह से संबंधित सामग्री की आसान उपलब्धता पर असर पड़ा है, जो बहुत हद तक खाड़ी देशों पर निर्भर है।
संभालकर करें पेट्रोल-डीजल का उपयोग,पम्पों पर रिजर्व के बोर्ड टंगने लगे






