👉🏻पीडब्ल्यूडी,एसईसीएल को चक्काजाम में बनी सहमति पर लेटलतीफ़ी के लिए खरी-खोटी सुनाई
👉🏻एसईसीएल के सीजीएम कार्यालय में बैठक
कोरबा। कुसमुंडा सड़क मार्ग में लगातार हो रही लापरवाही को लेकर युवा कांग्रेसियों,पार्षदों,सांसद प्रतिनिधि,एनएसयूआई ने अधिकारियों को जमकर खरी-खोटी सुनाई।
पूर्व में चक्काजाम के दौरान सड़क निर्माण,डामरीकरण,स्ट्रीट लाइट,कुचेना बायपास सड़क रिपेयरिंग,पुलिया रिपेयरिंग,भुट्टा चौक सड़क निर्माण,AQI इंडेस्क मीटर चौक पर लगाने, एव Wind gard End Fog kenan एवं सड़को पर वाटर स्प्रिंकलर सिस्टम साथ ही साथ शिफ्ट हिसाब से 5-5 पुलिस मित्र के संयुक्त मांगो को लेकर सीजीएम कुसमुंडा,SDO पीडब्ल्यूडी,प्रशासन के समक्ष युवा कांग्रेस के पदाधिकारी,पार्षद,सांसद प्रतिनिधि के साथ बैठक सम्पन्न हुई। इन सभी मांगो को लेकर सहमति बनी एवं इस महीने के समाप्ति तक लगभग कार्य को पूर्ण करने की माँग पर सहमति बनी। समय पर माँग पूर्ण न होने पर बेशर्म फूल का गुलदस्ता भेट करके विरोध आंदोलन करने की चेतावनी दी गई।
इसके अलावा बैठक के दौरान कांग्रेसियों ने सीजीएम कुसमुंडा, SDO कटघोरा को क्षेत्र की जनता के साथ हो रहे अन्याय को लेकर खूब खरी-खोटी सुनाई गई। समस्त कांग्रेसियों ने एक स्वर में कहा कि आमजनों के हित के लिए सदैव संघर्ष करते रहेंगे।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से पार्षद गीता गवेल,नेता प्रतिपक्ष मधुसूदन दास,युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष विकास सिंह , पार्षद तेजप्रताप सिंह,संदीप डहरिया,सांसद प्रतिनिधि सुरुति कुलदीप,एनएसयूआई जिलाध्यक्ष दीपक वर्मा,महिला कांग्रेस महामंत्री भुनेश्वरी दास,मंडल अध्यक्ष राजू दीवान,बजरंग दास,यशवर्धन,संस्कार महंत ,छोटू सहित अनेक कांग्रेसी उपस्थित थे।






