👉🏻 8 आईएएस व राज्य प्रशासनिक सेवा के 19 अधिकारियों का तबादला
रायपुर/कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय के द्वारा बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। इसके अंतर्गत भारतीय प्रशासनिक सेवा के 8 अधिकारियों की पदस्थापना बदली गई है। इसके साथ ही राज्य प्रशासनिक सेवा के 19 अधिकारियों के भी प्रभार में फेरबदल किया गया है। इसमें कोरबा जिला पंचायत भी प्रभावित हुआ है। जिला पंचायत के सीईओ दिनेश कुमार नाग को महाप्रबंधक,छग स्टेट सिविल सप्लाईज कार्पोरेशन लिमिटेड मुख्यालय रायपुर पदस्थ किया गया है तो वहीं बस्तर के जिला सीईओ IAS प्रतीक जैन कोरबा जिला पंचायत के नए सीईओ पदस्थ किए गए हैं। इसी तरह कोरबा जिले के कटघोरा एसडीएम तन्मय खन्ना (आईएएस) को बस्तर जिला पंचायत का सीईओ पदस्थ किया गया है।
देखें तबादला की सूची :-








