👉🏻 मुख्य कार्यक्रम स्थल से नेहा ने जारी किया वीडियो
कोरबा। स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व में धूमधाम से मनाया गया।जिला स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन सीएसईबी कोरबा पूर्व के lफुटबॉल मैदान में किया गया। यहां मुख्य आयोजन में जिला पुलिस बल (पुरुष-महिला) सीआईएसएफ, स्काउट एंड गाइड एनसीसी कैडेट्स आदि के द्वारा परेड कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी जाती है। परेड और मार्च पास्ट का आयोजन काफी गरिमापूर्ण होता है लेकिन इसमें शामिल होने वाले लोगों (जवानों) के लिए जो नाश्ता की व्यवस्था इस बार की गई थी उसे लेकर सवाल उठा है।
नाश्ता की क्वालिटी के साथ-साथ उसकी मात्रा भी सवालों के घेरे में लाई गई है। मुख्य कार्यक्रम स्थल फुटबॉल मैदान से यह वीडियो बनाकर वायरल किया गया है जिसमें दिखाये जा रहे नाश्ता के पैकेट में एक पेटिस, थोड़ा सा सेव-बूंदी भरा पैकेट और एक 5 रुपये वाला बिस्किट का पैकेट नजर आता है।
समाजसेविका नेहा ने इसे वायरल करते हुए नाश्ता की मात्रा और क्वालिटी पर सवाल उठाया है कि यह किस तरह से सही है?
गौरतलब है की जिला प्रशासन के द्वारा मुख्य समारोह का आयोजन कराया जाता है जिसमें विभिन्न विभागों के साथ-साथ औद्योगिक इकाईयों का भी सहयोग मिलता है। सभी को अलग-अलग तरह की जिम्मेदारियां सौंप दी जाती हैं और वे अपनी अपनी भूमिका निभाते हैं। इसी कड़ी में नाश्ता की व्यवस्था की जिम्मेदारी इस बार जिसे भी दी गई थी, उस पर इस वायरल वीडियो की वजह से सवाल तो उठे हैं। देखना है कि क्या इस तरह के मामले में कोई संज्ञान लिया जाएगा..?


















