कोरबा। जनपद पंचायत करतला के 2 प्रमुख पंचायत पूर्व सांसद दिवगंत डॉ.बंशीलाल महतो का गृह ग्राम पंचायत सलिहाभांठा एवं ग्राम पंचायत कनकी की बागडोर प्रभारी सचिव के जिम्मे सौंप दी गई है।
जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन द्वारा जारी आदेशानुसार जनपद पंचायत करतला अंतर्गत ग्राम पंचायत गाड़ापाली में पदस्थ सचिव ओमप्रकाश भास्कर को ग्राम पंचायत सलिहाभांठा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है । इसी तरह ग्राम पंचायत गुमिया में पदस्थ पंचायत सचिव खिलेश कुमार पटेल को ग्राम पंचायत कनकी की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।
KORBA: सलिहाभांठा और कनकी में प्रभारी सचिव नियुक्त






