कोरबा। जिले के करतला-बरपाली क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार और छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ कोरबा जिला उपाध्यक्ष राजू खत्री का आज सोमवार को आकस्मिक दु:खद निधन हो गया। बताया जा रहा है कि अचानक उनकी तबियत बिगड़ी और उन्हें कोरबा के अस्पताल लाया जा रहा था, कि उन्होंने दम तोड़ दिया। लोगों में मिलनसार राजू खत्री के निधन की खबर से जिले के पत्रकारिकता जगत में शोक की लहर है। श्री खत्री अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र व एक पुत्री सहित भरा-पूरा परिवार रोता-बिलखता छोड़ गए हैं। मंगलवार को बरपाली स्थित उनके गृहग्राम के मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।





