👉🏻सिंघाली के जंगल में लंबे समय से चल रहे फड़ पर तीन थानों की पुलिस की दबिश, 11 जुआरी गिरफ्तार
कोरबा। बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र के सिंघाली जंगल में लंबे समय से चल रहे जुए के फड़ पर आखिरकार पुलिस ने दबिश दे दी। बांकीमोंगरा, दीपका और कटघोरा थाने की संयुक्त टीम ने जंगल में घेराबंदी कर जुआ खेल रहे 11 आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया।
👉🏻जंगल में सजता था जुए का फड़
बताया जा रहा है कि सिंघाली जंगल में जुए का फड़ लंबे समय से संचालित होने की जानकारी पुलिस को मिल रही थी। सूचना के आधार पर तीन थानों की पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की और मौके पर पहुंचकर जुआ खेल रहे लोगों को चारों तरफ से घेर लिया। पुलिस की अचानक दबिश से जुआरियों में अफरा-तफरी मच गई और उन्हें संभलने का मौका तक नहीं मिला।
👉🏻ये 11 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में
1️⃣ शिवमोहन सिंह (50 वर्ष) – शांतिनगर, बालकोनगर
2️⃣ अमित कुमार श्रीवास्तव (48 वर्ष) – कैलाशनगर, बालकोनगर
3️⃣ सफिक खान (25 वर्ष) – चिमनीभट्टा, मानिकपुर
4️⃣ संजू कुमार साहू (27 वर्ष) – धोबी मोहल्ला, बांकीमोंगरा
5️⃣ ईश्वरी साहू (37 वर्ष) – कुदरीपारा, बांकीमोंगरा
6️⃣ विजय कुमार (52 वर्ष) – शांतिनगर, बांकीमोंगरा
7️⃣ हेमंत बहादुर कार्की (50 वर्ष) – सुराकछार, बांकीमोंगरा
8️⃣ सुमित यादव (28 वर्ष) – गेवरा बस्ती, कुसमुंडा
9️⃣ अभिमन्यु सिंह (35 वर्ष) – तुलसीनगर, कोतवाली
🔟 सुरेंद्र चौहान (39 वर्ष) – भदरापारा, बालकोनगर
1️⃣1️⃣ राजू नाहक (33 वर्ष) – शांतिनगर, बांकीमोंगरा शामिल हैं।
👉🏻लाखों की जप्ती ने बढ़ाया मामला
कार्रवाई में बरामद सामग्री में नगद 74,500 रुपये, 14 एंड्रॉइड मोबाइल व 1 की-पैड मोबाइल कुल कीमत 2 लाख 82 हजार रुपये, बुलेट व स्कूटी सहित 15 मोटरसाइकिल कुल कीमत 8 लाख रुपये सहित कुल जप्ती 11 लाख 56 हजार 500 रुपये की जप्ती हुई है।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत विधिवत कानूनी कार्रवाई की है। जंगल के भीतर चल रहे इस जुए के फड़ पर एक साथ तीन थानों की पुलिस की कार्रवाई से इलाके में चर्चा का माहौल है।




