कोरबा। कोरबा के वरिष्ठ पत्रकार हरिराम चौरसिया का रविवार, 08 नवंबर 2026 की रात्रि लगभग 8 बजे आकस्मिक निधन हो गया। उन्होंने रायपुर के संजीवनी अस्पताल में उपचार के दौरान अंतिम सांस ली। बालको में एमजीएम स्कूल के निकट हाऊसिंग बोर्ड कालोनी निवासी श्री चौरसिया के निधन की खबर मिलते ही परिजनों सहित शुभचिंतकों और पत्रकारों में शोक व्याप्त है। उनके निधन से कोरबा जिला के पत्रकारिता जगत ने एक अनुभवी, समर्पित और संवेदनशील व्यक्तित्व को खो दिया है। स्व.चौरसिया जी को सत्यसंवाद अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता है।








