कोरबा। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव मंगलवार 17 नवंबर 2026 को कोरबा जिले के प्रवास पर रहेंगे। वे दोपहर करीब 1:30 बजे ग्राम कनबेरी स्थित श्री अग्रसेन गौ धाम पहुंचेंगे और यहां गोपाष्टमी महापर्व में शामिल होंगे।
इसके बाद दोपहर 2:30 बजे से 3:30 बजे तक टीपी नगर स्थित राजीव गांधी ऑडिटोरियम, प्रियदर्शिनी इंदिरा स्टेडियम परिसर में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस समारोह-2026 में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। शाम 3:30 बजे से 4:45 बजे तक समय आरक्षित रहेगा। इसके पश्चात शाम 5 बजे से 7 बजे तक ट्रांसपोर्ट नगर स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय सभागृह, आशीर्वाद प्वाइंट में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में शामिल होंगे। निर्धारित प्रवास कार्यक्रम के अनुसार उप मुख्यमंत्री शाम 7 बजे कोरबा से रायपुर के लिए रवाना होंगे और रात करीब 10 बजे रायपुर पहुंचेंगे।





