कोरबा। जिले में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने चार अधिकारियों की नई पदस्थापना करते हुए उन्हें अलग-अलग अनुविभागों में एसडीएम की जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं तहसील स्तर पर भी छह तहसीलदारों के प्रभार में बदलाव किया गया है। प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिहाज से किए गए इस फेरबदल के बाद अब कई अनुविभाग और तहसील नए अधिकारियों के जिम्मे होंगे।
कलेक्टर कार्यालय से 25 नवंबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार ओंकार यादव, प्रवर श्रेणी को जिला कार्यालय कोरबा से अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी कोरबा पदस्थ किया गया है।
इसी तरह तुलाराम भारद्वाज, संयुक्त कलेक्टर को जिला कार्यालय कोरबा से अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी पाली की जिम्मेदारी दी गई है।
सुश्री रेणुका रात्रे, डिप्टी कलेक्टर को भी जिला कार्यालय कोरबा से स्थानांतरित करते हुए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी पोड़ी उपरोड़ा पदस्थ किया गया है। मनोज कुमार बंजारे, संयुक्त कलेक्टर, जो वर्तमान में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी पोड़ी उपरोड़ा के पद पर कार्यरत थे, उन्हें जिला कार्यालय कोरबा में पदस्थ किया गया है।
आदेश में कहा गया है कि उक्त पदस्थापन प्रशासनिक व्यवस्था के दृष्टिकोण से आगामी आदेश तक प्रभावशील रहेगा।
👉🏻तहसीलदारों के फेरबदल की सूची
जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारू बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कुणाल दुदावत ने छह तहसीलदारों की नवीन अस्थायी पदस्थापना के आदेश भी जारी किए हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है और आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगा। जारी आदेश के अनुसार, राजस्व विभाग के कामकाज में गति लाने के लिए जिन तहसीलदारों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है, उनमें :-
- विरेंद्र कुमार श्याम: पसान तहसील कार्यालय से पाली के तहसीलदार
- रविशंकर राठौर: अजगरबहार से दीपका तहसीलदार
- विनय देवांगन: पोड़ीउपरोड़ा से पसान तहसील
- उमेश्वर सिंह बाज: स्थानांतरण के बाद आमद देने पर पोड़ीउपरोड़ा
- सिद्धि गबेल: स्थानांतरण के बाद जिले में उपस्थिति देने पर अजगरबहार का तहसीलदार
- अभिजीत राजभानू: दीपका से हरदी बाजार तहसीलदार
[







