प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के साथ ही गुंडा व निगरानी फाइल भी खोली जा रही, आदतन सटोरिया के रूप में है चर्चित
कोरबा। कोतवाली पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा खेलने और खिलाने के आरोप में मोह. इसाक कुरैशी उर्फ निक्की (43) को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी पुरानी बस्ती रानी रोड स्थित मस्जिद के पीछे मोबाइल के जरिए विभिन्न ऑनलाइन सट्टा साइटों पर सट्टा खेल रहा था। उसके मोबाइल से सट्टा-पट्टी के अंकों के फोटो और ऑनलाइन सट्टे से संबंधित जानकारी मिली है।
पुलिस के मुताबिक 28 नवंबर को पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि पुरानी बस्ती रानी रोड में मस्जिद के पीछे मोह. इसाक कुरैशी मोबाइल के माध्यम से श्रीदेवी, टाइम बाजार, मिलन डे एवं कल्याण नामक ऑनलाइन साइटों पर विभिन्न अंकों और जोड़ियों पर सट्टा खेल रहा है तथा सट्टा-पट्टी भी लिख रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने स्टाफ और गवाहों के साथ मौके पर दबिश दी और आरोपी को पकड़ लिया।
मोबाइल की जांच करने पर ऑनलाइन सट्टा साइट तथा विभिन्न अंकों की सट्टा-पट्टी के फोटो पाए गए। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सट्टा खेलने के लिए रखी नगद रकम, सट्टा-पट्टी और मोबाइल जब्त किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के फोन-पे नंबर से सट्टा खेलने के लिए लाखों रुपये के ऑनलाइन यूपीआई लेन-देन की जानकारी भी मिली है।
आरोपी मोह. इसाक कुरैशी उर्फ निक्की, पिता स्व. ईस्माइल कुरैशी, उम्र 43 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 06, पुरानी रानी रोड, दुर्गा मंदिर के पास, थाना कोतवाली, जिला कोरबा है। उसके खिलाफ थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 968/2026 दर्ज कर धारा 6(क) छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत कार्रवाई की गई है। कोटवाली पुलिस नकोतवाली थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू ने बताया कि आरोपी आदतन सटोरिया है और उसके खिलाफ पहले से भी मामले दर्ज हैं। आरोपी के खिलाफ प्रतिबंधआत्मक धाराओं के तहत कार्रवाई करने के साथ ही उसकी गुंडा निगरानी फाईल भी खोली जा रही है।
कोरबा पुलिस ने आम नागरिकों से सट्टा-जुआ जैसी अवैध गतिविधियों से दूर रहने तथा आसपास ऐसी गतिविधियों की जानकारी तत्काल नजदीकी थाना/चौकी या डायल 112 पर देने की अपील की है।





