Saty SanwadSaty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: बेआबरू होकर कूचे से लौटे रेशम,निष्ठा भी डगमगाई…
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Saty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

बेआबरू होकर कूचे से लौटे रेशम,निष्ठा भी डगमगाई…

Admin
Last updated: 29/10/2023 4:55 PM
Admin
Share
3 Min Read
SHARE

कोरबा। चुनाव लड़ने की महत्वाकांक्षा में वरिष्ठ श्रमिक नेता की निष्ठा गड़बड़ा गई। भाजपा समर्थित श्रमिक संगठन हिंद मजदूर सभा एचएमएस के वरिष्ठ पदाधिकारी रेशम लाल यादव ने इस बार चुनाव लड़ने की ठानी। वे भारतीय जनता पार्टी से कटघोरा विधानसभा के लिए टिकट की दौड़ में कहीं ना कहीं शामिल हुए लेकिन मायूसी मिली। मायूसी के आलम में उन्हें अप्रत्यक्ष तौर पर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) जोगी कांग्रेस का सहारा मिला और आनन-फानन में जोगी कांग्रेस का गुलाबी गमछा पहनकर उसके हो लिए। जोगी कांग्रेस के स्थानीय पदाधिकारी दीप नारायण सोनी, वैभव शर्मा, पवन अग्रवाल आदि ने बड़े ही हर्ष के साथ उनका स्वागत किया और इसके साथ ही यह भी ऐलान कर दिया गया कि रेशम लाल यादव कटघोरा विधानसभा से जोगी कांग्रेस के प्रत्याशी होंगे। रेशम लाल के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी और वह भी खुशी में चूर हो गए जो रेशम लाल के खेमे से हैं और टिकट की मांग कर रहे थे। वे बैकफुट पर चले गए और रेशम आगे हो गए। रात भर यह खुशी दिल में समय रखे लेकिन आज दोपहर में रेशम समर्थकों की यह खुशी काफ़ूर हो गई जब घोषित सूची में कटघोरा विधानसभा के लिए उनका नाम दूर-दूर तक नजर नहीं आया।
अब इसके पीछे की कहानी यह रही कि रेशम लाल यादव भाजपा समर्थित श्रमिक संगठन के पदाधिकारी तो हैं ही और उनके पुत्र अनूप यादव नगर पालिका परिषद दीपका के उपाध्यक्ष होने के साथ-साथ संगठन में पदाधिकारी भी हैं। पुत्र की निष्ठा भाजपा के प्रति और पिता भी इस संगठन से होने के बावजूद जोगी कांग्रेस का दामन थाम लिए तो भाजपा में खलबली मच गई। उनके चुनाव लड़ने से भाजपा के वोट पर पूरा-पूरा असर पड़ने की भी संभावना प्रबल हुई। यह भी पता चला कि भाजपा का वोट गड़बड़ाने के लिए यह सब किया जा रहा है तो संगठन द्वारा आनन-फानन में भाजपा के एक युवा पदाधिकारी को इस काम में लगाया गया। उसने रेशम लाल यादव से संपर्क कर इरादे को बदलने में सफलता हासिल कर ली। अंततः रेशम लाल यादव ने जोगी कांग्रेस से चुनाव लड़ने का मन वापस ले लिया और इस तरह इस पूरे घटनाक्रम का पटाक्षेप बड़े ही रोचक ढंग से हुआ। इन सबके बीच रेशम लाल यादव की भद्द पिट गई। उनका गुलाबी गमछा वाला फोटो भी तेजी से वायरल हुआ तो अब रेशम लाल जोगी कांग्रेस के कूचे से बेआबरू होकर लौटे, वहीं संगठन के प्रति उनकी निष्ठा भी कहीं ना कहीं गड़बड़ाने वाली सामने उजागर हो गई।

- Advertisement -
              Share This Article
              Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
              Share
              Previous Article जोगी कांग्रेस से सपुरन कटघोरा के प्रत्याशी घोषित
              Next Article कोई चुनाव प्रभावित करे तो डायल 112 या कंट्रोल रूम 9479193399 पर दें सूचना
              KORBA BREAK:लाखों का बैटरी स्क्रैप रवाना होने से पहले पकड़ाया, पर्यावरण विभाग ने पुलिस को सौंपा
              14/06/2026
              बालको के “सामुदायिक विकास से बदल रही है गांवों की तस्वीर”
              13/06/2026
              KORBA BREAK: ASI के घायल पुत्र ने दम तोड़ा, कुछ आरोपी हिरासत में,डीजल चोरों से जुड़ रहे तार,अधिकृत पुष्टि नहीं
              12/06/2026
              KORBA:राधा मिश्रा की श्रद्धांजलि शोक सभा आज ग्राम तौलीपाली में
              12/06/2026
              KORBA:जुआड़ियों की टारगेट में पुलिस…! हरि साहू का सज रहा फड़,दो लोगों को पकड़ा तो सच उगला,फिर टँकी पर चढ़कर पुलिस को ही धमकाया
              12/06/2026
              शोक: बाबूलाल पाल का निधन,आज अंत्येष्टि
              12/06/2026
              जवाली में भाजयुमो ने प्रधानमंत्री के लिए किया रूद्राभिषेक
              10/06/2026
              KORBA BREAK:ओंकार ठाकुर,माधुरी एडिशनल कलेक्टर बने-सरोज महिलांगे,सीमा पात्रे, तुलाराम ज्वाइंट कलेक्टर पदोन्नत
              10/06/2026
              Saty Sanwad

              SATYANARAYAN PAL

              Editor

              Mob : +91-9151305911
              Email : satysanwad2023@gmail.com
              Address : Korba Chhattisgarh 495677

              UDYAM-CG-10-0016159

              Important Page

              • About Us
              • Contact Us
              • Disclaimer
              • Privacy Policy
              • Terms and Conditions

              श्री गणेशाय: नमः

              छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएँ, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होती। SATYSANWAD.COM इस तरह के सामग्री के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित किसी सामग्री के लिए संबंधित खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। इसके लिए SATYSANWAD.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

              © Copyright 2025, All Rights Reserved | SATYSANWAD | Managed by Nimble Technology

              Welcome Back!

              Sign in to your account

              Username or Email Address
              Password

              Lost your password?