कोरबा। राताखार बाईपास मार्ग में स्थित जय माँ सर्वमंगला गौसेवाधाम कोरबा द्वारा लगातार चौथे वर्ष गौमाता चौक पर गोपाष्टमी पर दीपोत्सव मनाया गया। गौसेवकों द्वारा आयोजित कार्यक्रम “एक दीप गौवंशों के नाम” का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय और समाजसेवी शंकर लाल अग्रवाल ने किया।

गौसेवक राजू ठाकुर, उमंग सोनी, विनय शर्मा, आशीष गोयल, दीपक, समिति के अध्यक्ष रवि सिंह चंदेल, सचिव टामेश अग्रवाल (पार्षद), सुफल दास सहित शहर के गौसेवकों ने उपस्थिति दर्ज कराते हुए एक-एक दिया जलाया। राणा मुखर्जी और विश्व हिन्दू परिषद के प्रदेश सहसंगठन मंत्री विजय राठौर भी इस मौके पर उपस्थित रह कर दीया जलाते हुए पुनीत व सेवा कार्य में परस्पर सहभागिता का संकल्प दोहराया।





