Saty SanwadSaty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: उपलब्धि:167.7 एमटी पर पहुंचा SECLका उत्पादन, पिछले वर्ष के कुल आंकड़े को किया पार
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Saty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

उपलब्धि:167.7 एमटी पर पहुंचा SECLका उत्पादन, पिछले वर्ष के कुल आंकड़े को किया पार

Admin
Last updated: 20/03/2026 3:11 PM
Admin
Share
3 Min Read
SHARE

0ऑफटेक में भी 171.3 एमटी के साथ पिछले वित्त वर्ष के आंकड़े को पीछे छोड़ा

- Advertisement -

    बिलासपुर। साऊथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) ने वित्त वर्ष 2025-26 में सतत प्रयासों के बल पर उत्पादन, ऑफटेक एवं ओवरबर्डन रिमूवल (OBR)—तीनों प्रमुख मानकों पर सकारात्मक प्रगति दर्ज की है। उल्लेखनीय है कि एसईसीएल, कोल इंडिया लिमिटेड की सभी अनुषंगी कंपनियों में एकमात्र कंपनी है जिसने पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि की तुलना में इन तीनों मानकों में वृद्धि दर्ज की है।

    - Advertisement -

      कंपनी ने दिनांक 18 मार्च 2026 को पिछले वित्त वर्ष के कुल कोयला उत्पादन को पार कर लिया है। कुल उत्पादन 167.7 मिलियन टन (एमटी) तक पहुंच गया है, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में लगभग 6 प्रतिशत अधिक है। इस उपलब्धि में एसईसीएल के मेगाप्रोजेक्ट्स का प्रमुख योगदान रहा है।

      मेगाप्रोजेक्ट्स में—
      • गेवरा परियोजना: 51.7 एमटी
      • दीपका परियोजना: 36.5 एमटी
      • कुसमुंडा परियोजना: 30.7 एमटी

      अन्य क्षेत्रों का योगदान भी उल्लेखनीय रहा है—
      • सेंट्रल इंडिया कोलफील्ड्स: 25.6 एमटी
      • रायगढ़ क्षेत्र: 15.8 एमटी
      • कोरबा क्षेत्र: 7.2 एमटी

      ओवरबर्डन रिमूवल (OBR) के क्षेत्र में भी कंपनी ने अब तक 350 मिलियन क्यूबिक मीटर का स्तर हासिल किया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में वृद्धि को दर्शाता है जिससे आने वाले समय में कोयला खनन गतिविधियों को गति मिलेगी।
      ऑफटेक के मोर्चे पर भी एसईसीएल ने प्रगति दर्ज करते हुए दिनांक 17 मार्च 2026 तक 171.3 मिलियन टन का आंकड़ा हासिल कर लिया है, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 4.5 प्रतिशत अधिक है।

      इस अवसर पर एसईसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री हरीश दुहन ने कहा:

      “एसईसीएल देश की ऊर्जा सुरक्षा का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है। हमारी प्राथमिकता है कि कोयले की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करते हुए राष्ट्र की ऊर्जा आवश्यकताओं को हर परिस्थिति में पूरा किया जाए। हम अपने निर्धारित लक्ष्यों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं और शेष अवधि में उत्पादन एवं आपूर्ति को और गति देने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।”

      छत्तीसगढ़ एवं मध्य प्रदेश में फैली, एसईसीएल देश की दूसरी सबसे बड़ी कोयला उत्पादक कंपनी है और राष्ट्रीय उत्पादन में लगभग 20 प्रतिशत की हिस्सेदारी रखती है। गर्मी के मौसम में बिजली की बढ़ती मांग को देखते हुए, कंपनी द्वारा उत्पादन एवं आपूर्ति को और सुदृढ़ करने के लिए विशेष रणनीति के तहत कार्य किया जा रहा है, ताकि विद्युत संयंत्रों को निर्बाध एवं समयबद्ध कोयला उपलब्ध कराया जा सके और देश की ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति सुनिश्चित हो सके।

              Share This Article
              Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
              Share
              Previous Article
              Next Article “महापौर की पाती”:24 घण्टे में होने लगा जनसमस्याओं का निराकरण
              KORBA:भाँचा बहू vs भतीजा,उपसरपंच बनने चुनावी टक्कर
              30/05/2026
              KORBA में मौसम का कहर,डाल बनी काल,3 किशोरों की मौत
              30/05/2026
              KORBA:रिश्वतखोर प्रदीप मिश्रा सस्पेन्ड,कदाचार के आदी हैं,नहीं सुधर रही आदत
              30/05/2026
              KORBA:पाली CHC में ईलाज में विलम्ब पर भड़के परिजन,महिला स्टाफ व परिजन में बहस,FIR दर्ज
              30/05/2026
              अखबार वितरक संघ ने वाटर पार्क में उठाया पारिवारिक पिकनिक का आनंद
              30/05/2026
              KORBA:दीपका उपचुनाव हाईकोर्ट पहुंचा,पावर का हुआ गलत इस्तेमाल..?
              30/05/2026
              KORBA:दीपका में आज का आंदोलन स्थगित
              30/05/2026
              अपोलो में पिता की मौत की निष्पक्ष जांच की मांग, पुत्र ने कलेक्टर-एसपी संभाग आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
              29/05/2026
              Saty Sanwad

              SATYANARAYAN PAL

              Editor

              Mob : +91-9151305911
              Email : satysanwad2023@gmail.com
              Address : Korba Chhattisgarh 495677

              UDYAM-CG-10-0016159

              Important Page

              • About Us
              • Contact Us
              • Disclaimer
              • Privacy Policy
              • Terms and Conditions

              श्री गणेशाय: नमः

              छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएँ, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होती। SATYSANWAD.COM इस तरह के सामग्री के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित किसी सामग्री के लिए संबंधित खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। इसके लिए SATYSANWAD.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

              © Copyright 2025, All Rights Reserved | SATYSANWAD | Managed by Nimble Technology

              Welcome Back!

              Sign in to your account

              Username or Email Address
              Password

              Lost your password?