Saty SanwadSaty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: बालको ने अग्नि सुरक्षा सप्ताह मनाया, कर्मचारियों और समुदाय को किया जागरूक
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Saty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

बालको ने अग्नि सुरक्षा सप्ताह मनाया, कर्मचारियों और समुदाय को किया जागरूक

Admin
Last updated: 25/04/2025 6:51 PM
Admin
Share
4 Min Read
SHARE

कोरबा-बालकोनगर। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने ‘यूनाइट टू इग्नाइट- ए फायर सेफ इंडिया’ थीम के तहत जागरूकता अभियान के साथ राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह मनाया। इसका उद्देश्य बालको के प्रचालन क्षेत्रों और आसपास के समुदाय में अग्नि सुरक्षा जागरूकता, आपातकालीन प्रतिक्रिया और सक्रिय घटनाओं को कम करने पर ध्यान केंद्रित करना था। इसमें कर्मचारियों, स्कूली छात्रों और समुदाय के सदस्यों सहित 1500 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

- Advertisement -

    14 अप्रैल से आरंभ हुए साप्ताहिक आयोजन में अग्नि सुरक्षा के महत्व पर जोर देते हुए क्विज़, ड्राइंग और स्लोगन जैसी रचनात्मक प्रतियोगिताओं के माध्यम से जनजागरूकता बढ़ाई गई। साथ ही बालको ने समुदाय में ‘सुरक्षा-प्रथम’ संस्कृति विकसित करने के लिए अग्नि सुरक्षा प्रदर्शनियों, नुक्कड़ नाटक और सुरक्षा प्रशिक्षण सत्र भी आयोजित किए।

    - Advertisement -

      संयंत्र में अग्नि सुरक्षा उपायों को बढ़ावा देने हेतु विभिन्न विभागों की टीमों और व्यक्तियों को सम्मानित करते हुए अभियान का समापन किया गया। इस अवसर पर कोरबा के अन्य उद्योगों, जैसे कि एनटीपीसी लिमिटेड (नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन) और इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) के प्रतिनिधियों की सहभागिता भी देखने को मिली, जो क्षेत्रीय सुरक्षा के प्रति सहयोगात्मक दृष्टिकोण को दर्शाता है।

      बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार ने कहा कि अग्नि सुरक्षा हमारे प्रचालन का एक अत्यंत महत्वपूर्ण पहलू है। बालको में हम निरंतर जागरूकता, कौशल विकास और बुनियादी ढांचे में निवेश कर रहे हैं, जिससे हम अपने शून्य हानि दृष्टिकोण को साकार कर सकें। हमारी प्राथमिकता तैयारी, जवाबदेही और एकीकृत प्रतिक्रिया प्रणाली पर केंद्रित है, जो हमारे लोगों की भलाई और संचालन की स्थिरता सुनिश्चित करती है।

      आईओसीएल के प्रचालन प्रबंधक श्री पैगम्बर सिंह ने बालको की प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए कहा कि आपातकालीन तैयारी और त्वरित प्रतिक्रिया क्षमताओं को सुदृढ़ करने में बालको की प्रतिबद्धता प्रशंसनीय है। प्रशिक्षण, बुनियादी ढांचे और सहयोग में उनके निरंतर निवेश ने आग से संबंधित आपात स्थितियों के प्रबंधन के लिए क्षेत्र की तत्परता को काफी हद तक बढ़ाया है।

      बालको की अग्नि एवं सुरक्षा टीम समय पर कार्रवाई और सतत प्रशिक्षण के माध्यम से जीवन और संपत्ति की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है। पिछले वित्तीय वर्ष में विभाग ने 290 से अधिक आपातकालीन घटनाओं का सफलतापूर्वक समाधान किया तथा 5000 से अधिक व्यक्तियों को अग्निशामक यंत्रों के प्रयोग, सीपीआर अभ्यास और आपात प्रबंधन तकनीकों पर प्रशिक्षण प्रदान किया।

      आग लगने की संभावित घटनाओं के लिए तत्परता सुनिश्चित करने हेतु संयंत्र और आसपास के क्षेत्रों में 70 से अधिक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इसके अतिरिक्त, बालको अस्पताल में स्प्रिंकलर सिस्टम की स्थापना एवं उन्नत अग्नि अलार्म प्रणाली का प्रचालन क्षेत्रों में उपयोग करके अग्नि सुरक्षा बुनियादी ढांचे को सशक्त किया गया।

      बालको के अग्निशमन विभाग को उसके उत्कृष्ट योगदान हेतु ग्रो केयर इंडिया फाउंडेशन द्वारा मेटल एवं पावर डिवीजन में प्लैटिनम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार अग्नि सुरक्षा एवं आपातकालीन प्रतिक्रिया तैयारियों में विभाग की उत्कृष्टता को मान्यता प्रदान करता है।

                Share This Article
                Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
                Share
                Previous Article KORBA:खुदकुशी के लिए इनको जिम्मेदार बता फांसी पर लटका किशोर,video
                Next Article KORBA BREAK:महिला तहसीलदार से अभद्रता, अधिवक्ता हिरासत में..!
                अदाणी KPL में विश्व पर्यावरण सप्ताह – 2026 का समापन: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से 1500 पौधरोपण के साथ हरित भविष्य का लिया संकल्प
                16/06/2026
                KORBA में कार्रवाई लटकी, बिलासपुर में भी पकड़ाया अवैध बैटरी स्क्रैप
                16/06/2026
                युकां प्रदेश महासचिव का चुनाव लड़ेंगे विशाल सिंह राजपूत
                16/06/2026
                KORBA BREAK:हिन्द एनर्जी पर हत्या का संगीन आरोप,वृद्ध को अपनी हत्या का अंदेशा,राष्ट्रपति से गुहार
                16/06/2026
                KORBA:वन विभाग ने FIR दर्ज कराई ग्रामीणों पर
                16/06/2026
                भारतमाला पर एसपी पाण्डेय सख्त,एक ही दिन में 96 वाहन चालकों पर कार्रवाई,लाइसेंस निलंबित होगा
                16/06/2026
                रिश्वत लेते जनपद CEO सहित 3 गिरफ्तार
                16/06/2026
                KORBA:सड़क हादसे में विधायक राठिया के नाती सहित 2 की मौत,3 गंभीर
                15/06/2026
                Saty Sanwad

                SATYANARAYAN PAL

                Editor

                Mob : +91-9151305911
                Email : satysanwad2023@gmail.com
                Address : Korba Chhattisgarh 495677

                UDYAM-CG-10-0016159

                Important Page

                • About Us
                • Contact Us
                • Disclaimer
                • Privacy Policy
                • Terms and Conditions

                श्री गणेशाय: नमः

                छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएँ, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होती। SATYSANWAD.COM इस तरह के सामग्री के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित किसी सामग्री के लिए संबंधित खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। इसके लिए SATYSANWAD.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

                © Copyright 2025, All Rights Reserved | SATYSANWAD | Managed by Nimble Technology

                Welcome Back!

                Sign in to your account

                Username or Email Address
                Password

                Lost your password?