Saty SanwadSaty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BIG UPDATE: BJP नेत्री सहित 3 पर FIR, अपहरण-बंधक,वसूली की भी धारा लगी
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Saty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

BIG UPDATE: BJP नेत्री सहित 3 पर FIR, अपहरण-बंधक,वसूली की भी धारा लगी

Admin
Last updated: 09/06/2025 12:05 AM
Admin
Share
4 Min Read
SHARE

0 बांकीमोंगरा थाना परिसर में मारपीट की घटना पर SP सख्त,गम्भीरता से लिया मामला

- Advertisement -

      0 किसान बलवान सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट

      - Advertisement -

      कोरबा। कोरबा जिले के बांकीमोंगरा थाना परिसर में 7 जून की शाम ग्रामीण किसान के साथ मारपीट के मामले को पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने काफी गंभीरता से लिया है। ग्रामीण की रिपोर्ट के तत्काल बाद भाजपा नेत्री और उसके सहयोगियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक की कार्यवाही ने स्पष्ट कर दिया है कि आरोपी चाहे कोई भी हो, वह कानून से बड़ा नहीं है और उस पर भी शिकंजा कसा जाएगा।

      प्रार्थी बलवान सिंह कंवर पिता स्व. धनसिंह कंवर 40 वर्ष, ग्राम बरेडीमुडा में रहता है तथा खेती किसानी का काम करता है। उसने रिपोर्ट दर्ज कराया है कि 07 जून 2025 को वह और उसका भाई चंद्रशेखर कंवर, मामा रंजीत कवंर हरदीबजार बैल खरीदने गए थे। एक जोड़ी बैल खरीदे, उसके बाद बैल को खदेड़ते हुए भाई चंद्रशेखर कंवर, मामा रंजीत कवंर पैदल आ रहे थे। बलवान अपने मोटर सायकल से आगे-आगे आ रहा था। बांकीमोंगरा रावणभाटा के पास पहुंचा तो उसी समय ज्योति महंत, अमन सिंह राजपूत, मुकेश राणा एवं अन्य साथियों के द्वारा उसे गालियां देते हुए हाथ झापड़ से मारपीट की गई। लड़की ने कार से उतर कर उसे जाहिल गवार और भद्दी गालियां देकर बोलने लगी कि तेरे बाप का रोड है क्या रे गवार, तेरे जैसे जैसे दस लोगो को गंगा नहला चुकी हूँ तेरे को नंगा करके बीच चौराहे में मारूंगी तु जानता नहीं हैं मेरी पहुँच को। इसके बाद पुलिस का डर दिखाकर धमका कर तीन-चार मोटरसाईकलों में प्रार्थी को बंधक बनाकर थाना ले आये।

      उस समय पर उनके सभी साथी थाना परिसर में आ गये, फिर उसी बांकीमोंगरा थाना परिसर में उसे लात-जूतों से घसीट-घसीट कर मारा गया और उनके द्वारा मारते-मारते बोला जा रहा था कि देख लिया हमारी पहुँच, जब हम थाना परिसर में मार सकते हैं तो सोच और हम क्या-क्या कर सकते हैं, सरकार पुलिस हमारे जेब में है तुझे अपनी पहुँच से झुठे छेड़‌छाड़ का केस लगवा कर जेल में सड़ा दूँगी। अगर तु बचना चाहता है तो हमे 20,000 (बीस हजार रू) दे। प्रार्थी के मुताबिक वह गरीब किसान है, उसके पास उतने पैसे नहीं थे तो कहाँ से लाता, फिर अपनी जान बचाने के लिये रिस्तेदार चन्द्रशेखर कंवर से 4500 (चार हजार पाँच सौ रू) देने को कहा जो पेट्रोल टंकी के पास पैसा उन लोगो को दिया, उसके बाद उसे छोडा गया।
      पुलिस ने लिखित आवेदन के आधार पर 8 जून रविवार को आरोपी महिला नेत्री ज्योति महंत सहित अमन कुमार राजपूत, मुकेश राणा व साथियों के विरुद्ध धारा 296, 115 (2), 140 (3), 308 (2) तथा 3(5) bns के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है।

      0 पढ़ें संबंधित खबर..…

      KORBA:थाना परिसर में BJP नेत्री ने पीटा ग्रामीण को,पुलिस नहीं आई बचाने,देखें video
              Share This Article
              Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
              Share
              Previous Article KORBA:श्याम मित्र मंडल की आपात आमसभा 10 जून को
              Next Article KORBA:महतारी जतन में अपात्रों को लाभ, बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर
              अनिल अग्रवाल ने सिंहितराई पावर प्लांट हादसे पर दु:ख जताया, सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई
              27/04/2026
              BREAK:पूर्व CM बघेल एवं महिला के ‘फेक AI वीडियो’, महिला आयोग ने 7 दिन में मांगी जाँच
              27/04/2026
              KORBA:वॉच टॉवर में खेल रहे रेंजर शर्मा,घटिया निर्माण से जान आफत में
              27/04/2026
              KORBA:चिता की चिंगारी से भस्म हुआ आशियाना
              27/04/2026
              KORBA BREAK: CBI ने अब रलिया की जांच शुरू की,महत्वपूर्ण दस्तावेज जप्त
              27/04/2026
              आज रक्तदान शिविर:कलम के प्रहरी स्व. पासवान व स्व. विजय सिंह की स्मृति में
              27/04/2026
              KORBA:अधिवक्ता ने पत्रकार को दी गाली, कबाड़ी की खबर छापने पर धमकाया
              26/04/2026
              KORBA:पाम मॉल ज़मीन घोटाले में बड़ा अपडेट, हाईकोर्ट ने कहा सभी पक्षों को सुनें….
              26/04/2026
              Saty Sanwad

              SATYANARAYAN PAL

              Editor

              Mob : +91-9151305911
              Email : satysanwad2023@gmail.com
              Address : Korba Chhattisgarh 495677

              UDYAM-CG-10-0016159

              Important Page

              • About Us
              • Contact Us
              • Disclaimer
              • Privacy Policy
              • Terms and Conditions

              श्री गणेशाय: नमः

              छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएँ, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होती। SATYSANWAD.COM इस तरह के सामग्री के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित किसी सामग्री के लिए संबंधित खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। इसके लिए SATYSANWAD.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

              © Copyright 2025, All Rights Reserved | SATYSANWAD | Managed by Nimble Technology

              Welcome Back!

              Sign in to your account

              Username or Email Address
              Password

              Lost your password?