कोरबा। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री वैभव शर्मा जी द्वारा, जिला उपाध्यक्ष एवं पार्षद श्री सुजीत सिंह को कटघोरा विधानसभा में स्थापना दिवस सप्ताह के अवसर पर आयोजित होने वाले युवा मोर्चा के कार्यक्रमों के सफल संचालन हेतु विधानसभा प्रभारी नियुक्त किया गया है।
6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक चलने वाले स्थापना दिवस सप्ताह के दौरान विभिन्न संगठनात्मक एवं जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनका संचालन उनके नेतृत्व में किया जाएगा।
उनके नेतृत्व में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पूरे उत्साह, ऊर्जा एवं समर्पण के साथ कार्यक्रमों को सफल बनाने में जुटेंगे
BJYM उपाध्यक्ष व पार्षद सुजीत सिंह बने कटघोरा विधानसभा प्रभारी






