Saty SanwadSaty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: काली कमाई: करोड़ों की बेनामी सम्पत्ति,1 किलो सोना,70 लाख नगद मिले
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Saty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

काली कमाई: करोड़ों की बेनामी सम्पत्ति,1 किलो सोना,70 लाख नगद मिले

Admin
Last updated: 01/05/2025 3:16 PM
Admin
Share
4 Min Read
SHARE

रेलवे के चीफ इंजीनियर और उसके भाई के ठिकानों में CBI की छानबीन

- Advertisement -

    बिलासपुर। रेलवे में ठेका के नाम पर जिस चीफ इंजीनियर को सीबीआई ने 32 लाख के रिश्वत के मामले में गिरफ्तार किया है, उसके ठिकानों से अकूत बेनामी संपत्ति के साथ ही बड़ी मात्रा में कैश बरामद किया गया है। सीबीआई ने खुलासा किया कि आरोपी अफसर और उसके भाई के ठिकानों में आय से अधिक संपत्ति जब्त की है। जिसमें रांची, बिलासपुर और दिल्ली स्थित ठिकानों में छापेमारी के बाद 70 लाख कैश और एक किलो सोना जब्त किया है। वहीं रांची में ज्वेलरी शॉप, डायमंड और रेडीमेड गारमेंट्स का शो रूम, फ्लैट्स और एक कॉम्प्लेक्स के साथ ही बेगुसराय में फैक्ट्री के रिकार्ड मिले है।
    गौरतलब है कि सीबीआई की टीम ने रेलवे में ठेका दिलाने के नाम पर 32 लाख की रिश्वत लेने के मामले में रेवले के चीफ इंजीनियर के भाई को रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। सीबीआई की इस कार्रवाई के बाद आरोपी चीफ इंजीनियर विशाल आनंद की अवैध कमाई को सीबीआई की टीम खंगाल रही है। बताया जा रहा है रेलवे विभाग में विशाल आनंद काफी चर्चित अफसर रहे हैं। उनकी पदस्थापना भी बिलासपुर जिले में लंबे समय से रही हैं। दो अलग-अलग पदों पर रहते हुए उन पर कई बार अनियमितताओं के आरोप भी लगे हैं। बिलासपुर ट्रांसफर होने से पहले विशाल आनंद रांची डिवीजन में तीन साल तक इंजीनियरिंग विभाग में सीनियर डीईएन के पद पर पदस्थ थे।

    - Advertisement -

    साथ ही रेल कार्पोरेशन में भी पदस्थ रहे हैं। उनकी पोस्टिंग की जानकारी लेकर सीबीआई की टीम अब दस्तावेज खंगाल रही है।
    सीबीआई की टीम ने 25 अप्रैल को रांची में चीफ इंजीनियर विशाल आनंद के भाई कुणाल आनंद को झाझरिया कंस्ट्रक्शन कंपनी के कर्मचारी से 32 लाख रुपए रिश्वत लेते पकड़ा था। इसके बाद बिलासपुर में चीफ इंजीनियर और घूस देने वाली कंस्ट्रक्शन कंपनी के एमडी सुशील झाझरिया और उनके कर्मचारी मनोज पाठक को भी गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार लोगों से पूछताछ के बाद सीबीआई के समक्ष कई अहम जानकारी सामने आई है। इसके आधार पर चीफ इंजीनियर के रांची व बिलासपुर स्थित अलग-अलग ठिकानों पर सीबीआई की टीम ने छापेमारी की।
    बताया जा रहा है कि जांच के दौरान रांची स्थित कुणाल आनंद के आवास से 20 लाख रुपए कैश और एक किलोग्राम सोना बरामद हुआ है। वहीं बिलासपुर में विशाल आनंद के घर से करीब 18 लाख रुपए मिले हैं। सूत्रों का कहना है कि रेलवे के अफसर विशाल आनंद ने अपने और अपने रिश्तेदारों के नाम पर करोड़ों रुपए की संपत्ति बनाई है। जिसमें रांची में ज्वेलरी शॉप, डायमंड और रेडीमेड गारमेंट्स का शो रूम है। इसके साथ ही फ्लैट्स और एक कॉम्प्लेक्स व बिहार के बेगूसराय में एक फैक्ट्री संचालित होने की जानकारी भी मिली है। हालांकि सीबीआई ने इसकी अधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

    0 पहले हुए ठेकों की भी की जा रही जांच
    ठेके के नाम पर चल रहे रिश्वतखोरी के इस खेल का खुलासा होने के बाद अब सीबीआई की टीम इस मामले की बारीकी से जांच कर रही है। रिश्वतखोर चीफ इंजीनियर के ठिकानों पर दबिश देने के साथ ही झाझरिया कंपनी के द्वारा जोन में किए गए अलग-अलग ठेकों की भी जांच की जा रही है। यही वजह है कि टीम एक दिन पहले मंगलवार को जोन ऑफिस पहुंची थी। ऐसे में सीबीआई की जांच के बाद पुराने ठेकों में भी अनियमितता व भ्रष्टाचार के मामले सामने आ सकते हैं।

            Share This Article
            Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
            Share
            Previous Article श्रम मंत्री ने मेहनतकशों को दी शुभकामनाएं
            Next Article मुख्यमंत्री का सहायक शिक्षकों ने जताया आभार
            KORBA:मॉल रोड बनाने में सहयोग करें पावर हाउस रोड के व्यापारी
            03/05/2026
            KORBA:घर में जबरन घुसी बहनें, प्रार्थिया के भाई से शादी कर लेने दावा
            03/05/2026
            KORBA:हेड मास्टर कौशिक सेवानिवृत्त, विदाई सम्मान समारोह का आयोजन किया गया
            03/05/2026
            हाल-ए-कोरबा: व्यवस्था पर हावी होती हठधर्मिता…!
            02/05/2026
            KORBA:सुनार सहित 6 गिरफ्तार,सोने का बिस्किट,जेवरात व नगदी बरामद
            02/05/2026
            KORBA में 4 मई को “व्यापारियों का महाकुंभ” BNI Crystals चैप्टर का भव्य शुभारंभ
            02/05/2026
            KORBA:एक्टिवा से निकला नाग,सड़क पार कर बाइक में घुसा
            02/05/2026
            शोक: देवप्रकाश शर्मा (लाला) का निधन
            02/05/2026
            Saty Sanwad

            SATYANARAYAN PAL

            Editor

            Mob : +91-9151305911
            Email : satysanwad2023@gmail.com
            Address : Korba Chhattisgarh 495677

            UDYAM-CG-10-0016159

            Important Page

            • About Us
            • Contact Us
            • Disclaimer
            • Privacy Policy
            • Terms and Conditions

            श्री गणेशाय: नमः

            छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएँ, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होती। SATYSANWAD.COM इस तरह के सामग्री के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित किसी सामग्री के लिए संबंधित खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। इसके लिए SATYSANWAD.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

            © Copyright 2025, All Rights Reserved | SATYSANWAD | Managed by Nimble Technology

            Welcome Back!

            Sign in to your account

            Username or Email Address
            Password

            Lost your password?