कोरबा। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपने सुशासन तिहार कार्यक्रम के तहत कल सोमवार को कोरबा जिले का दौरा कर सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री पहली बार कोरबा जिले के कटघोरा ब्लॉक के ग्राम रजकम्मा का दौरा करेंगे। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम दोपहर 12 बजे होगा।
हालांकि भाजपा के पदाधिकारियों को कार्यक्रम की जानकारी है, लेकिन प्रशासन को अभी तक दौरे की आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री क्षेत्र में विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे और स्थानीय निवासियों से बातचीत करेंगे। प्रशासनिक सूत्रों ने पुष्टि की है कि कार्यक्रम की तैयारियां चल रही हैं, लेकिन अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। चर्चा यह भी है कि मुख्यमंत्री का उड़न खटोला ग्राम बोइदा में भी उतर सकता है।
मुख्यमंत्री के दौरे से क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलने और स्थानीय समस्याओं के समाधान की उम्मीद है। यह दौरा जिले के लिए एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम होने की संभावना है और लोग मुख्यमंत्री के आगमन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।