रायपुर/बिलासपुर/कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग मंत्रालय के द्वारा बहुप्रतीक्षित बिलासपुर संभाग के एल्डरमैनों की सूची जारी कर दी गई है। संभाग के नगर पालिक निगम, नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत में एल्डरमैनों की नियुक्ति नगर पालिक निगम अधिनियम के तहत की गई है। जिन्हें पद मिला है उन्हें बधाईयां मिल रही हैं और जो इस कतार में लगे हुए थे किंतु उन्हें नियुक्त नहीं किया गया, उनमें और उनके समर्थकों में मायूसी का आलम है।








