कोरबा। शहर के टीपी नगर नया बस स्टैंड परिसर में संचालित मीना जैन मेमोरियल (एमजेएम) हॉस्पिटल में जुलाई माह के दौरान विभिन्न सुपर स्पेशलिटी के विशेषज्ञ डॉक्टर मरीजों की जांच एवं परामर्श के लिए उपलब्ध रहेंगे। संचालक डॉ. प्रिंस जैन की विशेष पहल से कोरबा और आसपास के मरीजों को बड़े शहरों का रुख किए बिना विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं का लाभ मिलेगा।

अस्पताल प्रबंधन द्वारा जारी विजिट शेड्यूल के अनुसार 4 जुलाई (शनिवार) को यूरो सर्जन डॉ. राहुल जैन, 5 जुलाई (रविवार) को पेन मैनेजमेंट विशेषज्ञ डॉ. निखिल जैन, 10 जुलाई (शुक्रवार) को कैंसर विशेषज्ञ डॉ. अमोल पडगांवकर, 11 जुलाई (शनिवार) को न्यूरो एवं स्पाइन सर्जन डॉ. अमित जैन, 12 जुलाई (रविवार) को कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. महेंद्र सामल तथा गैस्ट्रोलॉजिस्ट एवं पेट रोग विशेषज्ञ डॉ. समर्थ शर्मा मरीजों को परामर्श देंगे।
इसी तरह 14 जुलाई (मंगलवार) को यूरोलॉजिस्ट डॉ. अभिषेक गावरी, 17 जुलाई (शुक्रवार) को किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ. विनय कुमार तथा 19 जुलाई (रविवार) को पेन मैनेजमेंट विशेषज्ञ डॉ. निखिल जैन पुनः अपनी सेवाएं देंगे।
अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श के लिए मरीज पूर्व में ही अपॉइंटमेंट ले सकते हैं। एमजेएम हॉस्पिटल में 24 घंटे इमरजेंसी, ऑपरेशन, डिलीवरी, आईसीयू एवं एनआईसीयू जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।






