रायपुर। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के ग्राम समोदा में भाजपा नेता के द्वारा अफीम की खेती कराये जाने का मामला अभी देश भर में चर्चा में बना हुआ है कि एक और मामला सामने आया है। बलरामपुर रामानुजगंज जिले के कुसमी थाना के त्रिपुरी इलाक़े में अफ़ीम की व्यापक खेती का मामला पता चला है। पुलिस और राजस्व अमला खेत और राजस्व रिकॉर्ड की जाँच कर रहा है। यह पखवाड़े भर के भीतर प्रदेश में दूसरा मामला है जब अफ़ीम की बड़ी खेती का मामला सामने आया है। बलरामपुर जिले के पहले दुर्ग जिले के समोदा में अफ़ीम की खेती का मसला सामने आया है।
आधिकारिक सूत्र ने बताया है कि, जिस जगह पर अफ़ीम की खेती बरामद हुई है, वहाँ चार पहिया वाहन से नहीं पहुँचा जा सकता। पुलिस इस खेती के मसले में कुछ संदेहियो की पहचान करने के बाद उन्हे तलाशने में जुटी हुई है। बताया गया है कि अफ़ीम की खेती लंबे समय से जारी थी। अफ़ीम की जो फसल बरामद हुई है उसे लेकर यह लगता है कि, उसमें से अधिकांश का उपयोग किया जा रहा है। देर शाम तक अधिकृत रुप से जानकारी मिलना सम्भावित है।
BREAK:छग में अब यहां अफीम की खेती पकड़ाई, जांच जारी




