कोरबा। श्रद्वा महिला मण्डल, एसईसीएल मुख्यालय, बिलासपुर की अध्यक्षा श्रीमती शशि दुहन के मार्गदर्शन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला कर्मचारियों को पुरस्कृत किये जाने का बीड़ा उठाया गया है। उसी तारत्म्य में आकृति महिला समिति, सेंट्रल वर्कशॉप-सेंट्रल स्टोर्स, कोरबा की अध्यक्षा श्रीमती नम्रता द्विवेदी एवं उनकी टीम के सदस्यों द्वारा सेंट्रल वर्कशॉप, कोरबा अंतर्गत संचालित विभिन्न शॉपों में विजिट किया गया। प्रत्येक महिला कर्मचारियों से रूबरू होकर उनके द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए दक्ष, कुशल एवं कर्मठ लगभग 12 महिला कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। श्रीमती कुवंती तिग्गा, कुशी बाई, मोगरा बाई, फूल बाई, रामेश्वरी, ब्रिजकुंवर, लीलि मंजूषा एक्का, प्रीति निले, नान बाई, कमला देवी, नीलम साधना एवं हेमा दवी को कंपनी के प्रति निष्ठा एवं उनकी अभूतपूर्व योगदान के सामाजिक कर्तव्यो को निवर्हन करने के कारण पुरस्कृत किया गया।
अंत में श्रद्वा महिला मण्डल, एसईसीएल मुख्यालय, बिलासपुर की अध्यक्षा श्रीमती शशि दुहन एवं उनकी टीम के सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया जिनके कुशल निर्देशन में समस्त कार्यो का संपादन किया जा रहा है तथा उनके द्वारा भविष्य में दिये जाने वाले समस्त दायित्वों का निवर्हन करने हेतु आकृति महिला समिति, सेंट्रल वर्कशॉप-सेंट्रल स्टोर्स, कोरबा सदैव प्रयासरत् है ।
इस अवसर पर आकृति महिला समिति,कोरबा की अध्यक्षा श्रीमती नम्रता द्विवेदी, सदस्य श्रीमती सीमा राव, श्रीमती श्रद्धा गुप्ता, श्रीमती प्रभाति पटुवा, श्रीमती लक्ष्मी प्रसाद एवं सुश्री सपना एक्का आदि उपस्थित रहीं।
CWS की कर्मठ महिला कर्मियों को आकृति महिला समिति ने सम्मानित किया







