Saty SanwadSaty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG BREAK:रिश्तेदारों को प्रतिनिधि नहीं बनाने का निर्देश,परीक्षण कराने पत्र जारी
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Saty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

CG BREAK:रिश्तेदारों को प्रतिनिधि नहीं बनाने का निर्देश,परीक्षण कराने पत्र जारी

Admin
Last updated: 23/12/2025 2:21 AM
Admin
Share
4 Min Read
SHARE

👉🏻निकायों में निर्वाचित महिला जनप्रतिनिधियों के परिजन बनाए जा रहे सांसद-विधायक प्रतिनिधि

रायपुर/कोरबा। नगरीय निकायों में निर्वाचित महिला जनप्रतिनिधियों के पारिवारिक रिश्तेदार/नातेदार को प्रॉक्सी प्रतिनिधि/लायज़न पर्सन की नियुक्ति पर रोक हेतु निर्देश जारी करने के संबंध में समस्त नगर पालिक निगम आयुक्त एवं समस्त मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पालिका परिषद्/नगर पंचायत को शासन ने पत्र जारी किया है।
उपरोक्त विषयान्तर्गत पुनः अवगत कराया गया है कि नगरीय प्रशासन विभाग के पत्र दिनांक 20.08.2010 द्वारा राज्य के समस्त नगरीय निकायों को कार्यों के संचालन में महिला जनप्रतिनिधियों के पारिवारिक रिश्तेदार/नातेदार के द्वारा कामकाज के संचालन के दौरान बैठक आदि में भाग नहीं लेने और न ही हस्तक्षेप करने के संबंध में निर्णय लेकर सूचित किया गया है।
👉🏻राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने बताया उल्लंघन
छ.ग. नगर पालिक निगम अधिनियम, 1956 की धारा 9 एवं छ.ग. नगर पालिका अधिनियम, 1961 की धारा 19 के अनुसार सांसद/विधायकगणों द्वारा नगरीय निकायों में अपने प्रतिनिधि नियुक्त किया जाता है। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग द्वारा प्रदेश के नगरीय निकायों में सांसद एवं विधायकगणों के द्वारा निर्वाचित महिला जनप्रतिधिनियों के पारिवारिक रिश्तेदार/नातेदार को प्राक्सी प्रतिनिधि/लायज़न पर्सन नियुक्त किये जाने पर भारतीय संविधान के अनुच्छेद 14, अनुच्छेद 15(3) व अनुच्छेद 21 का उल्लंघन माना है।
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग द्वारा उक्त के उल्लंघन के फलस्वरूप भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 207, 223 व 316 एवं मानवाधिकार संरक्षण अधिनियम, 1993 की धारा 13 के अंतर्गत कार्यवाही का भी उल्लेख किया गया है। विभाग के संज्ञान में लाया गया है कि कतिपय नगरीय निकायों में निर्वाचित महिला जनप्रतिनिधियों के पारिवारिक रिश्तेदार/नातेदार को प्राक्सी प्रतिनिधि/लायज़न पर्सन नियुक्त किया जा रहा है।
👉🏻नामांकित जनप्रतिनिधियों का परीक्षण कराएं
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के निर्देश एवं भारतीय संविधान के अनुच्छेद 14, अनुच्छेद 15(3) व अनुच्छेद 21 का उल्लंघन होने के कारण समस्त नगरीय निकायों के आयुक्त/मुख्य नगर पालिका अधिकारी को निर्देशित किया जाता है कि शीघ्र अपने-अपने निकायों में निर्वाचित महिला जनप्रतिनिधियों के पारिवारिक रिश्तेदार/नातेदार जो नामांकित जनप्रतिनिधि हैं, के संबंध में परीक्षण कर सांसद/विधायकगणों से राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के निर्देशों के पालन हेतु अवगत करावें एवं अन्य नामांकित जनप्रतिनिधियों की नियुक्ति हेतु आवश्यक कार्यवाही करें।
👉🏻वर्ष 2010 में जारी हो चुका है आदेश
इसके पूर्व में दिनांक 20 अगस्त 2010 को नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा समस्त आयुक्त नगर पालिक निगम एवं समस्त मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पालिका परिषद्/नगर पंचायत को जारी पत्र में कहा गया था कि- शासन के संज्ञान में यह बात लाई गई है कि नगरीय निकायों के कार्यों में निर्वाचित महिला पदाधिकारियों के संबंधियों द्वारा अनावश्यक हस्तक्षेप किया जाता है। अतः इस संबंध में निम्नानुसार निर्देश प्रसारित किए जाते हैं :-
नगरीय निकायों के कामकाज संचालन के दौरान बैठक आदि में भहिला पदाधिकारी के कोई भी संबंधी / रिश्तेदार भाग नहीं लेंगे और न ही हस्तक्षेप / दखलंदाजी करेंगे और न ही किसी विषय पर किसी भी पदाधिकारी/कर्मियों को महिला पदाधिकारी की ओर से निर्णय लेकर सूचित करेंगे, या निर्देश देंगे। उक्त निर्देशों को समस्त महिला पदाधिकारियों के ध्यान में लाया जाये। यदि इसका उल्लंघन हो तो संबंधित के विरूद्ध नगर पालिक निगम / नगर पालिका अधिनियम के प्रावधानों के अंतर्गत कार्यवाही प्रस्तावित करें ।

- Advertisement -

                Share This Article
                Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
                Share
                Previous Article ​दीपका नगर में गूंजा बाबा गुरु घासीदास का संदेश, सतनामी समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा
                Next Article छग में 95 ASP-DSP बदले गए,कोरबा CSP-DSP-SDOP भी प्रभावित
                UPDATE: फोटो नहीं खींचने पर हाफ मर्डर,7 लोगों पर गम्भीर धाराओं में जुर्म दर्ज,गिरफ्तारी शेष,देखें video
                05/03/2026
                छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ ने खेली होली, एक-दूसरे को गुलाल लगाकर दी शुभकामनाएं
                05/03/2026
                KORBA BREAK:हाथी ने ली जान,धान की रखवाली कर रहे मंडी प्रभारी को कुचला,पत्नी बाल-बाल बची
                05/03/2026
                KORBA BREAK: चाकूबाजी व सर्जरी ब्लेड से हमला,4 जख्मी,भड़का आक्रोश,थाना घेरा
                04/03/2026
                KORBA:रंगों में रंगी राजनीति…गुटबाजी या विधायकी की तैयारी…!
                04/03/2026
                शोक:अधिवक्ता दिलीप जायसवाल का निधन
                04/03/2026
                KORBA:पुलिस को खुली चुनौती,थाना के सामने ही चोरी
                04/03/2026
                रेस्क्यूअर सारथी ने कहा-वन्यजीव प्रकृति के लिए बेहद महत्वपूर्ण
                03/03/2026
                Saty Sanwad

                SATYANARAYAN PAL

                Editor

                Mob : +91-9151305911
                Email : satysanwad2023@gmail.com
                Address : Korba Chhattisgarh 495677

                UDYAM-CG-10-0016159

                Important Page

                • About Us
                • Contact Us
                • Disclaimer
                • Privacy Policy
                • Terms and Conditions

                श्री गणेशाय: नमः

                छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएँ, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होती। SATYSANWAD.COM इस तरह के सामग्री के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित किसी सामग्री के लिए संबंधित खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। इसके लिए SATYSANWAD.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

                © Copyright 2025, All Rights Reserved | SATYSANWAD | Managed by Nimble Technology

                Welcome Back!

                Sign in to your account

                Username or Email Address
                Password

                Lost your password?