रायपुर/कोरबा। पुलिस मुख्यालय छत्तीसगढ़ के द्वारा पुलिस स्थापना बोर्ड के निर्णय अनुसार विभिन्न जिला इकाई में पदस्थ कुल 35 निरीक्षकों का तबादला अन्यान्य जिलों में किया गया है। छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक ने इस संबंध में आदेश जारी कर सभी को नई पदस्थापना पर ज्वाइनिंग करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत कोरबा जिले में रामकुमार साव व मनीष चंद्र नागर को पदस्थापना मिली है।






