👉🏻डॉ. किरणमयी नायक की बहू पल्लवी नायक और बेटे विक्रम नायक ने गौरव हासिल किया
रायपुर। मेलबर्न, ऑस्ट्रेलिया में भारतीय प्रतिभा, मेहनत और उद्यमिता का परचम लहराते हुए मेलबर्न स्थित सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी सोशल सेज (Social Sage) ने 2026 Australian Women’s Small Business Champion Awards में प्रतिष्ठित सम्मान हासिल किया है। इस उपलब्धि के साथ डॉ. किरणमयी नायक की बहू पल्लवी नायक और बेटे विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया के बिजनेस जगत में अपनी अलग पहचान बनाई है।
26 सितम्बर 2026 को यह कार्यक्रम सिडनी के फुर्लटन होटल में संपन्न हुआ जहां लगभग 800 विभिन्न श्रेणी के दांवेदार पहुंचे थे। इस कार्यक्रम में भारतवंशी के तौर पर केवल “Social Sage” एकमात्र दावेदार रही ।
पूरे ऑस्ट्रेलिया से 5,000 से अधिक व्यवसायों के नामांकन के बीच सोशल सेज ने पहले शीर्ष 25 में जगह बनाई। इसके बाद अंतिम परिणाम में कंपनी ने शीर्ष 10 विजेताओं में अपनी जगह बनाई और मार्केटिंग सर्विसेज के क्षेत्र में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान हासिल किया और चैम्पियन मार्केटिंग सर्विसेज बनने का गौरव हासिल किया।
Australian Women’s Small Business Champion Awards ऑस्ट्रेलिया में छोटे व्यवसायों की उपलब्धियों, उद्यमिता, नवाचार और महिला नेतृत्व को सम्मानित करने वाला प्रमुख मंच है। इसकी मान्यता ऑस्कर अवार्ड की तरह है। इन पुरस्कारों के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यवसायों और उद्यमियों को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दी जाती है।
👉🏻2022 में मेलबर्न से शुरू हुआ सफर

पल्लवी नायक और विक्रम नायक ने वर्ष 2022 में मेलबर्न से सोशल सेज की शुरूआत की थी। सोशल मीडिया मार्केटिंग और डिजिटल स्ट्रैटेजी के क्षेत्र में काम करने वाली यह कंपनी शुरूआत के बाद लगातार अपने कारोबार और सेवाओं का विस्तार करती गई। कम समय में सोशल सेज ने ऑस्ट्रेलिया बाजार में अपनी पहचान बनाई और अब कंपनी ने दुबई और भारत में भी विस्तार किया है। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया से शुरू हुआ उनका व्यावसायिक सफर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ रहा है।
सोशल सेज, सोशल मीडिया मार्केटिंग, डिजिटल स्ट्रैटेजी, ब्रांडिंग और डिजिटल ग्रोथ जैसे क्षेत्रों में सेवाएं प्रदान करती है। कंपनी का उद्देश्य व्यवसायों और ब्रांड्स को डिजिटल माध्यमों के जरिए व्यापक दर्शकों तक पहुंचाने में मदद करना है।
सोशल सेज को मिला यह सम्मान उनके लिए केवल एक अवॉर्ड नहीं, बल्कि पिछले वर्षों की मेहनत, निरंतर प्रयास और व्यवसाय को अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने की यात्रा की पहचान है।
👉🏻 छत्तीसगढ़ के लिए भी गौरव का क्षण
मेलबर्न से वर्ष 2022 में शुरू हुआ सोशल सेज का सफर आज ऑस्ट्रेलिया से आगे भारत और दुबई तक पहुंच चुका है। प्रतिष्ठित Australian Women’s Small Business Champion Award में राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलना पल्लवी नायक और विक्रम नायक की इसी यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
एक छोटे से बिजनेस आइडिया से शुरू हुई यह यात्रा आज अंतर्राष्ट्रीय पहचान तक पहुंच चुकी है और इस उपलब्धि में छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक की मेहनत, नेतृत्व और निरंतर प्रयास की महत्वपूर्ण भूमिका है।





