कोरबा। बाँकी मोंगरा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं समाजसेवी टी डी सिंह की धर्मपत्नी व युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष (ग्रामीण) कोरबा विकास (विक्की) सिंह की नानी सुभावती सिंह का आज आकस्मिक निधन हो गया। निधन की इस खबर से परिजनों सहित नगरजनों व शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। उनकी अंतिम यात्रा 11 दिसम्बर को सुबह 10 बजे निवास स्थान शांति नगर से मोंगरा स्थित मुक्तिधाम के लिए निकलेगी।







