कोरबा।।कोरबा जिले के ग्राम पंचायत लालपुर जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा में पूर्व् के वर्षों में 15 वें वित्त की राशि का गबन करने एवं भ्रष्टाचार करने के संबंध में शिकायत की जांच में लाखों के घोटाले की पुष्टि हुई है।
जिला स्तरीय जांच समिति ने पाया कि- 2 लाख 14 हजार 353 रुपये का सी.सी. रोड स्थल पर नहीं पाया गया है जबकि कैश बुक एवं ऑनलाईन व्हाउचर्स के अनुसार किसी अन्य कार्यों हेतु राशि का भुगतान किया गया।
2 लाख का एक अन्य सी.सी. रोड निर्माण कार्य हेतु राशि का आहरण किया गया किन्तु कार्य ग्राम पंचायत द्वारा नहीं कराया गया है परंतु राशि का भुगतान मेंसर्स राज ट्रेडर्स को अग्रिम में कर दिया गया।
लालपुर बस्ती में मंच निर्माण कार्य हेतु 2.48 लाख का भुगतान हुआ और ई-ग्राम स्वराज पोर्टल में प्रविष्टि भी परंतु गंच निर्माण कार्य ग्राम पंचायत द्वारा नहीं कराया जाना पाया गया।
पंचायत भवन के पास मंच निर्माण 2 लाख 2 हजार रुपये ई-ग्राग स्वराज पोर्टल में दर्ज कार्य है किंतु मंच निर्माण कार्य नहीं कराया गया है।
👉🏻 शासकीय कर्मचारी को प्रधानमंत्री आवास का लाभ
दिलाया
गौतम सारथी के शासकीय सेवा में नियुक्ति उपरांत उक्त तथ्य संज्ञान में आने के उपरांत भी संबंधित सरपंच-सचिव के द्वारा प्रधानमंत्री आवास हेतु अपात्र किये जाने की कार्यवाही की बजाय प्रथम किश्त 40000 रुपये एवं मनरेगा राशि रू. 18792 का भुगतान कर दिया गया।
इस तरह 4 निर्माण कार्यों की कुल राशि 8 लाख 64 हजार 353 रूपये की अनियमितता किया जाना पाया गया एवं गौतम सारथी के शासकीय सेवा में आने के उपरांत प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत लाभार्थी की सूची से अपात्र किये जाने की कार्यवाही नहीं किया जाना सरपंच एवं सचिव की लापरवाही एवं उदासीनता को दर्शित करता है। उक्त कार्य छ.ग. पंचायत सेवा (आचरण) नियम 1998 के सर्वथा विपरीत है।
सरपंच-सचिव को पत्र प्राप्ति के 3 दिवस के भीतर अपना जवाब जिला पंचायत सीईओ के समक्ष में उपस्थित होकर प्रस्तुत करना होगा। अन्यथा की स्थिति में छ.ग. पंचायत सेवा (अनुशासन तथा अपील) नियम 4 (1) (क) के तहत अनुशासनात्मक कार्यवाही की जावेगी।
KORBA BREAK:लाखों के वित्तीय अनियमितता की पुष्टि, बिना निर्माण कार्य और भुगतान पूर्ण, मांगा जवाब






