कोरबा। जिला अधिवक्ता संघ के पूर्व उपाध्यक्ष/पार्षद वार्ड क्र.26 अब्दुल रहमान शेख एवं अब्दुल सुल्तान की माता का आकस्मिक निधन हो गया। आज 8 दिसम्बर को उन्होंने अंतिम सांस ली। निधन की खबर से परिजनों सहित शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। उनकी अंतिम यात्रा निज निवास से कोरबा कब्रिस्तान के लिए आज दोपहर 2 बजे निकलेगी।
शोक:अब्दुल रहमान की माता का निधन,आज अंतिम संस्कार





