कोरबा। लुधियाना टेक्नो इंजीनियरिंग के संचालक संजय झा की माता ज्ञान देवी पति चंद्रशेखर झा का 75 वर्ष की आयु में बुधवार की शाम 6.40 बजे निजी अस्पताल में उपचार के दौरान स्वर्गवास हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ थीं और उनका उपचार चल रहा था। वे अपने पीछे पुत्र अरुण कुमार झा, प्रेम कुमार झा, पवन कुमार झा तथा संजय समेत भरा- पूरा परिवार छोड़ गई हैं। कृष्णा हाइटस डीडीएम रोड स्थित निवास से 11 दिसंबर को उनकी अंतिम यात्रा निकलेगी और 10.30 बजे मोतीसागर पारा मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया जाएगा।







