कोरबा/रायपुर। IAMA (इंडियन एस्ट्रोलॉजी एंड महर्षि एकेडमिक्स) ओपन यूनिवर्सिटी, फ्लोरिडा, USA के द्वारा दीपक गुप्ता को डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की गई है। यह उपाधि उन्हें वास्तु शास्त्र में शोध कार्य पूर्ण करने उपरांत प्रदान की गई है। इस विषय में पीएचडी प्राप्त करने वाले दीपक गुप्ता छत्तीसगढ़ राज्य से प्रथम शोधकर्ता हैं।

श्री महर्षि कॉलेज ऑफ वैदिक एस्ट्रोलॉजी, उदयपुर राजस्थान के शोधार्थी छात्र के रूप में शोध अध्ययन उन्होंने पूर्ण किया है। इस हेतु डॉ. दीपक गुप्ता को श्री महर्षि सम्मान (MEDAL HONDUR 2026) से नवाजा गया। 27 सितम्बर 2026 को उदयपुर, राजस्थान में डॉ. दीपक गुप्ता को वैदिक शोध अध्ययन एवं विकास संघ में योगदान के लिए सम्मान प्रदान किया गया है।
वैदिक शास्त्र पर उत्कृष्ट उपलब्धि और उल्लेखनीय भूमिका हेतु सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि पर डॉ. दीपक गुप्ता को लगातार बधाईयां मिल रही हैं।
👉🏻 वास्तु संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए उपलब्ध
आचार्य डॉ. दीपक गुप्ता की सेवाएं घर, ऑफिस, दुकान और प्लॉट से जुड़ी वास्तु संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए ली जा सकती हैं। उनके अनुसार वास्तु परामर्श के माध्यम से आर्थिक परेशानियों, मानसिक तनाव, पारिवारिक कलह, व्यापार में रुकावट और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जुड़े वास्तु पहलुओं का विश्लेषण किया जाता है।
इसके अलावा ज्योतिष वास्तु, महावास्तु, हस्ताक्षर वास्तु, अंक शास्त्र वास्तु तथा नेम एवं मोबाइल न्यूमेरोलॉजी से संबंधित सेवाएं भी उपलब्ध हैं। इच्छुक लोग उनसे मोबाइल नम्बर 9575261555 पर संपर्क कर सकते हैं।





