👉🏻मुख्यमंत्री से मिले पण्डो जनजाति समाज के लोग
कोरबा/रायपुर। पण्डो जनजाति समाज कल्याण समिति, के सम्भागीय कार्यवाहक अध्यक्ष इतवार सिंह पण्डो ने राजधानी रायपुर जाकर मुख्यमंत्री विष्णु देव् साय से मुलाकात कर मांगपत्र सौंपा है। विशेष पिछड़ी जनजाति पण्डो को तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी में सीधी भर्ती दिलाने की मांग की गई।
मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि वर्ष 2019 और वर्ष 2023 के समय में रोजगार के लिए सहायक शिक्षक एवं मानदेय भृत्य हेतु पदों पर नियुक्त किया गया, लेकिन बिलासपुर सम्भाग क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जिला कोरबा और गौरेला पेंड्रा में आज तक से इनका लाभ नहीं मिल रहा है। इसके कारण PVTG के परिवार पंडो जनजाति को जीवन यापन करने के लिए अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मिलकर निवेदन किया गया है कि बिलासपुर सम्भाग क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जिला कोरबा और गौरेला पेंड्रा के पंडो जनजाति को सीधी भर्ती का लाभ दिलाने की कृपा करें।






