कोरबा। जिला पुलिस बल में कार्यरत व थाना में पदस्थ एक सहायक उप निरीक्षक के विरुद्ध थाना में एफआईआर दर्ज किया गया है।
मामला सड़क हादसे का है जो पिछले दिनों घटित हुआ था।अस्पताल से प्राप्त मेमो की जांच पर से आहत रूपचंद देवांगन पता वार्ड नंबर 14 छुरी की तरफ से दर्ज कराई गई रिपोर्ट पर एएसआई के विरुद्ध जुर्म दर्ज किया गया है। घटना दिनाँक 15 नवम्बर को आहत को सुबह 12 बजे CENTRAL WORKSHOP GEVRA के पास एक सफेद रंग की कार के चालक ASI के द्वारा अपने कार को तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाते लाकर ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर घायल कर दिया। आहत के सोल्डर,सिर में चोट लगा है। आरोपी कार चालक के विरूद्ध प्रथम दृष्टया धारा 281,125 (a) बी.एन.एस. का अपराध घटित करना पाये जाने से अविनाश सोना की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।






