रायपुर/कोरबा। छत्तीसगढ़ के शासन के वन विभाग मंत्रालय द्वारा भारतीय वन सेवा के 24 अधिकारियों (डीएफओ) का तबादला किया गया है। इस तबादला से कोरबा जिला भी प्रभावित हुआ है। कटघोरा वन मंडल के अधिकारी कुमार निशांत का तबादला मरवाही किया गया है। उनके स्थान पर जितेंद्र कुमार उपाध्याय कटघोरा के नए डीएफओ होंगे।







