रायगढ़। कोरबा के पड़ोसी रायगढ़ जिले में रात के वक्त घर के बाहर सो रहे लोगों पर हाथी ने हमला कर कुचल दिया। दो महिलाओं को हाथी ने मौत दे दी जबकि एक मृतका का।पति घायल है। इसके अलावा हाथी ने घर को क्षतिग्रस्त किया, खेत में धान की फसलों को भी नुकसान पहुंचाया है।
यह घटना रायगढ़ जिले के लैलूंगा वन परिक्षेत्र में शनिवार की है। जानकारी के मुताबिक, शनिवार की रात करीब 10 बजे एक हाथी जंगल से निकलकर गमेकेला गांव के पास पहुंचा गया। हाथी ने पहले खेत में धान की फसलों का चट किया इसके बाद वह आगे गांव के अंदर घुस गया। यहां भदरापारा निवासी सुशीला यादव 30 वर्ष पति घसिया राम यादव के साथ घर के बाहर सो रही थी। इसी दौरान पहुंचे हाथी ने उनके घर की दीवार तोड़ दी। मिट्टी का मलबा घसिया राम यादव के सिर पर गिरा, वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, हाथी ने उसकी पत्नी सुनीता पर हमला कर दिया जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी मिलने के बाद तत्काल वनकर्मी मौके पर पहुंचे। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां प्रारम्भिक इलाज के बाद डॉक्टर ने सुशीला यादव को मृत घोषित कर दिया। जबकि घसिया राम का इलाज चल रहा है।
इसके बाद भदरापारा गांव में ही हाथी आगे बढ़ा और घर के बाहर सो रही सुनीता लोहरा 45 वर्ष को सूंड से उठाकर पटक दिया जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी मिलने के बाद वनकर्मी उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
इस मामले में लैलूंगा एसडीओ एमएल सिदार ने बताया कि, यह हाथी जशपुर जिले की ओर से आया था। हमले में दो महिलाओं की मौत हो गई। मृतक के परिजनों को 25-25 हजार रुपए तात्कालिक सहायता राशि दी गई है।



