कोरबा। Physics Wallah विद्यापीठ पाठशाला कोरबा ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का परिचय देते हुए JEE Mains में शानदार प्रदर्शन किया है। इसी गौरवपूर्ण उपलब्धि को आगे बढ़ाते हुए संस्थान के 8 होनहार विद्यार्थियों ने JEE Advanced में अपना स्थान सुनिश्चित कर कोरबा जिले का नाम रोशन किया है।
🌟 संभावित रूप से JEE Advanced में चयनित विद्यार्थी:
• Hitansh Chilhate
• Lakshya Hansarajani
• Saniya Parveen
• Aaryan Ratrey
• Aditya Kumar
• Md. Aadil Rehman
• Himanshu Sahu
• Arushi Soni
यह परिणाम पिछले वर्ष के कटऑफ के आधार पर है। आधिकारिक परिणाम घोषित होने के बाद अंतिम पुष्टि की जाएगी।
यह उपलब्धि केवल विद्यार्थियों की सफलता नहीं, बल्कि छोटे शहरों के सपनों की बड़ी उड़ान का प्रतीक है। देशभर में पीडब्ल्यू के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट परिणाम देकर यह सिद्ध कर दिया है कि अब छोटे शहरों से भी बड़े सपने साकार हो रहे हैं।
🫵🏻संस्थान के निदेशक अतुल सिंह ने भावुक शब्दों में कहा,
“कोरबा के बच्चों में अद्भुत प्रतिभा और असीम संभावनाएं हैं। हमारा उद्देश्य केवल परीक्षा में सफलता दिलाना नहीं, बल्कि उनके आत्मविश्वास और व्यक्तित्व को निखारना है। पीडब्ल्यू कोरबा निरंतर विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए समर्पित रहेगा।”
इस ऐतिहासिक सफलता के अवसर पर संस्थान में हर्षोल्लास का माहौल रहा। सफल विद्यार्थियों का फूल-मालाओं और तिलक के साथ सम्मान किया गया। ढोल-नगाड़ों की गूंज और तालियों की गड़गड़ाहट के बीच विद्यार्थियों ने अपनी इस उपलब्धि का जश्न मनाया। यह दृश्य हर अभिभावक और शिक्षक के लिए गर्व और भावनाओं से भरा हुआ था।
पीडब्ल्यू विद्यापीठ पाठशाला कोरबा का संकल्प है कि वह आगे भी इसी प्रकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करते हुए कोरबा के विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाता रहेगा।
🫵🏻“सपने बड़े हों तो शहर छोटा नहीं पड़ता।”
इसी विश्वास के साथ पीडब्ल्यू कोरबा निरंतर सफलता की नई कहानियां लिखता रहेगा।
फिजिक्स वाला के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, 8 ने JEE Advanced में स्थान सुनिश्चित किया






