रायपुर/कोरबा। इस मामले की प्रार्थिया श्रीमती सरिता वाजपेयी पति स्व. संजय वाजपेयी 59 वर्ष, फ्लेट नंबर 402 एक्जौटिका ग्रैड शंकर नगर रायपुर की निवासी हैं। वह डॉक्टरी एवं आर्ट ऑफ लिविंग की प्रशिक्षिका है। इनका आरोप है कि श्रीमति बरखा टंडन, दीपक टंडन एवं उनके साथियो द्वारा उनकी निजी सम्पत्ति का ताला तोड़कर अनाधिकृत रूप से प्रवेश कर संपत्ति पर कब्जा करने एवं प्रार्थिया को अपने संपत्ति में प्रवेश करने से रोकने एवं जान से मारने की धमकी दी गई है।
प्रार्थिया ने बताया कि उनकी सम्पति व्हीआईपी रोड अमलीडीह वार्ड क्रमांक 50 पंडित विद्याचरण शुक्ल वार्ड रायपुर स्थित खसरा क्रमांक 289/175 भवन निर्मित है जो साधना मंडप के नाम से है। इसे श्रीमती बरखा टंडन पति दीपक टंडन ऊर्फ अम्बेडकर टंडन को वर्ष 2021 में होटल एवं बैकवेट हॉल चलाने के लिये लीज पर दिया था जिसे वह होटल वेलकम श्री के नाम से चलाता था। यह तीन साल के लिये था जिसकी मूल अवधि 2024 में खत्म हो गयी। बाद मे आपसी सहमति से 11-11 माह के लिये दो बार बढ़ाया गया जिसकी अंतिम अवधि 07 अप्रेल 2026 को समाप्त हो गई है। करीब एक साल से किराया नियमित रूप से नहीं दे रही थी। नगर निगम में प्रापर्टी टैक्स नहीं पटने के कारण उक्त होटल को नगर निगम द्वारा 18 अगस्त 2026 को सील किया गया। बाद में 23-08-2026 को प्रार्थिया अपने सम्पति को अपने कब्जा में लेने के लिये साधना मंडप (होटल वेलकम श्री ) गयी तो पता चला कि श्रीमती बरखा टंडन एवं उसके पति दीपक टंडन एवं स्टाफ नगर निगम के सील को तोड़कर सम्पति के अंदर में थे। सरिता बाजपेयी ने नगर निगम में शिकायत की तब नगर निगम के द्वारा दोबारा सील किया गया था। 30-09-2026 को श्रीमती बरखा टंडन एवं दीपक टंडन ने सम्पति की चाबी को सौपने की बात कही थी। उसी दिनांक को अपनी सम्पति पर कब्जा वहां जाकर लिया फिर नगर निगम में पिछले 3 साल का टैक्स जमा की तब नगर निगम के द्वारा 26-10-2026 को जोन क्रमांक 10 के अधिकारी- कर्मचारी द्वारा पुलिस बल की मौजूदगी में सील को खोलकर सरिता बाजपेयी को आधिपत्य सौपकर पंचनामा तैयार किया गया। इसके बाद सरिता बाजपेयी ने होटल वेलकम श्री (साधना मंडप) को अपने अधिपत्य में लेकर सभी दरवाजा में ताला लगायी थी। अपने स्टाफ एवं साथी के साथ शाम करीबन 06.30 बजे तक वहां थी,फिर वापस अपने घर आ गयी। 27-10-2026 को प्रात 10.30 बजे अपने साथी योगेश्वर शुक्ला के साथ वेलकम श्री होटल (साधना मंडप) गयी तब देखी तो बरखा टंडन, उसके पति दीपक टंडन एवं उसके साथी द्वारा रात्रि में सरिता बाजपेयी की सम्पति के मेन गेट एवं अंदर लगे ताला को तोड़कर अनाधिकृत रूप से प्रवेश कर मौजूद थे तथा डंडा-रॉड रखे हुये थे। प्रार्थिया जब अपने साथी के साथ अंदर जाने लगी तब दीपक टंडन एवं उसकी पत्नी बरखा टंडन व उसके साथियों द्वारा बलपूर्वक उसकी सम्पति के अंदर प्रवेश करने से रोके और अश्लील गाली- गलौज किया। आरोप है कि ये लोग धमकी देने लगे कि मैं सम्पति खाली नही करूंगा। मेरा नाम दीपक टंडन है, मेरे समाज के 50-100 लोगों को लेकर आ जाऊँगा, बवाल खड़ा करूंगा और तुम्हे अनुसूचित जाति के प्रकरण में फंसा दूंगा कहने लगा। मामले की गंभीरता को देखते हुये बरखा टंडन, दीपक टंडन और उसके साथियों के खिलाफ तेलीबांधा थाना में सरिता की रिपोर्ट पर BNS की धारा 126(2), 296, 3(5), 324(4), 329(4), 331(2), 331(5), 351(2) के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
साधना मण्डप का ताला तोड़कर जबरन कब्जा, वेलकम श्री होटल के संचालक अम्बेडकर टण्डन-बरखा व साथियों पर FIR दर्ज







