कोरबा। नगर पालिक निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 34 मैग्जीनभाठा, दादर खुर्द में महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने छठ महापर्व के आयोजन को लेकर स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान छठ पूजा स्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई, स्वच्छता तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान महापौर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि छठ पूजा से पूर्व सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण की जाएं। पूजा स्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में विशेष साफ-सफाई सुनिश्चित करने के साथ श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखा जाए।
महापौर का प्रयास है कि छठ महापर्व पर श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित वातावरण उपलब्ध हो।
इस अवसर पर एल्डरमैन दीपक यादव, राजा पांडे, बबलू यादव, राधे शर्मा, आदित्य शर्मा, विनोद यादव, किरण शर्मा, जोन कमिश्नर तपन तिवारी सहित वार्डवासी उपस्थित रहे।
KORBA:छठ की तैयारियों का महापौर ने जायजा लिया, साफ-सफाई एवं व्यवस्थाओं पर दिए आवश्यक निर्देश







