जांजगीर-चाम्पा। एक सप्ताह के भीतर ही एक जमीन को दो बार बेच दिया गया। आरोपी को जेल दाखिल करा दिया गया है।
प्रार्थी गोंविंद प्रसाद शर्मा निवासी भिलौनी थाना पामगढ द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया था कि इसके गांव का आरोपी परमेश साहू 41 वर्ष निवासी भिलौनी थाना पामगढ़ द्वारा अपने खेत जमीन को दिनांक 14/02/24 को दूसरे के नाम पर बिक्री कर रजिस्ट्री कराया था। इसके बाद उसी जमीन को दिनांक 22/02/2024 को पुन: बिक्री का सौदा कर 500000/- (पांच लाख रूपये) प्राप्त कर धोखाधडी किया। की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 206/2025 धारा 420 भादवि कायम कर विवेचना मे लिया गया।
मामले मे त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी परमेश साहू को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर प्रार्थी से धोखाधड़ी करने के नियत से पूर्व मे बेचे गये जमीन का पुनः सौदा कर प्रार्थी से 5,00,000/₹ लेना बताया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।
उपरोक्त कार्यवाही मे उपनिरीक्षक मनोहर सिन्हा थाना प्रभारी पामगढ़, ASI रामदुलार साहू, आरक्षक यशवंत पाटले, आरक्षक सविता पटेल एवं थाना पामगढ़ स्टाफ की भूमिका रही।






