Saty SanwadSaty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: जिला न्यायालय में महिला दिवस पर सम्मान समारोह का आयोजन
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Saty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

जिला न्यायालय में महिला दिवस पर सम्मान समारोह का आयोजन

Admin
Last updated: 10/03/2026 7:00 PM
Admin
Share
4 Min Read
SHARE

कोरबा। उच्च न्यायालय बिलासपुर (छत्तीसगढ़), राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला न्यायालय कोरबा एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के संयुक्त तत्वावधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा (छ.ग.) के नेतृत्व में महिला अधिकार जागरूकता कार्यक्रम एवं महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश कटघोरा, अध्यक्ष जिला अधिवक्ता संघ कोरबा, सचिव जिला अधिवक्ता संघ कोरबा तथा उपाध्यक्ष जिला अधिवक्ता संघ कोरबा विशेष अतिथि के रूप में मंचासीन रहे। कार्यक्रम में जिला कोरबा के समस्त न्यायाधीशगण, जिला अधिवक्ता संघ के अधिवक्तागण, शासकीय अभिभाषक, ए.डी.पी.ओ. कोरबा तथा न्यायालयीन कर्मचारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा (छ.ग.) ने उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए कहा कि सनातन परंपरा में नारी को कन्या, बहन, पत्नी और माता के रूप में सदैव पूजनीय माना गया है। नारी जीवन के प्रत्येक चरण में अनेक जिम्मेदारियों का निर्वहन करती है और निरंतर संघर्ष करते हुए परिवार एवं समाज को सशक्त बनाती है। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति के योगदान के बिना समाज की स्थापना संभव नहीं है। महिलाओं को केवल एक दिन नहीं, बल्कि वर्ष के 365 दिन सम्मान दिया जाना चाहिए। यदि पुरुषों और महिलाओं के कार्यों की तुलना की जाए तो अनेक क्षेत्रों में महिलाएं पुरुषों से आगे निकल रही हैं। हमारे परिवार और समाज का संपूर्ण ताना-बाना नारी शक्ति पर ही आधारित है।
अध्यक्ष जिला अधिवक्ता संघ कोरबा, सचिव जिला अधिवक्ता संघ कोरबा तथा उपाध्यक्ष जिला अधिवक्ता संघ कोरबा ने भी महिलाओं के सम्मान में अपने विचार व्यक्त किए और समाज में महिलाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जयदीप गर्ग, विशेष न्यायाधीश एस.टी./एस.सी. (एट्रोसिटी) कोरबा, गरिमा शर्मा, प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश कोरबा, डॉ. ममता भोजवानी, द्वितीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश कोरबा, सुनील कुमार नन्दे, तृतीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश कोरबा, अविनाश तिवारी, श्रम न्यायाधीश कोरबा, सुश्री सीमा प्रताप चंद्रा, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश(एफ.टी.सी.), शीलू सिंह, द्वितीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश कटघोरा, कु. मयूरा गुप्ता,मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोरबा, लोकेश पटले,न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी कटघोरा, कु. डॉली ध्रुव, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी कोरबा, सोनी तिवारी, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी कोरबा, कु. रंजू वैष्णव, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी कटघोरा, कु. कुमुदनी गर्ग, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी कोरबा, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा, सिद्धार्थ आनंद सोनी, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी कटघोरा, कु. शोआ मंसूर, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी पाली, हेमंत राज ध्रुव तथा छत्तीसगढ़ राज्य अधिवक्ता संघ के सदस्य अधिवक्ता अशोक तिवारी सहित लीगल एड डिफेंस काउंसिल कोरबा के अधिवक्तागण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी महिला न्यायाधीशों, महिला अधिवक्ताओं एवं महिला कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा कार्यक्रम का समापन किया गया।

            Share This Article
            Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
            Share
            Previous Article BREAK:छग में अब यहां अफीम की खेती पकड़ाई, जांच जारी
            Next Article KORBA:शहर कांग्रेस में नियुक्तियां, देखें किसे क्या पद मिला
            KORBA:लेमरू सहित 5 गांवों से छंटेगा अंधेरा, स्थायी बिजली के लिए MD ने किया भूमिपूजन
            10/03/2026
            KORBA:चलती बोलेरो में आग,7 महिलाओं की जान थी आफत में
            10/03/2026
            कोरबा की युवती को जांजगीर-चाम्पा के युवक ने झांसा दिया,बिलासपुर में दुष्कर्म किया,नौकरी के नाम 8 लाख ठगा
            10/03/2026
            KORBA:शहर कांग्रेस में नियुक्तियां, देखें किसे क्या पद मिला
            10/03/2026
            BREAK:छग में अब यहां अफीम की खेती पकड़ाई, जांच जारी
            10/03/2026
            KORBA:प्रेरणा महिला समिति ने किया सफाई कर्मियों का सम्मान
            10/03/2026
            CWS की कर्मठ महिला कर्मियों को आकृति महिला समिति ने सम्मानित किया
            10/03/2026
            VIDEO:सोफे में कोबरा की लुका-छिपी,फुंकारने पर पता चला घरवालों को
            10/03/2026
            Saty Sanwad

            SATYANARAYAN PAL

            Editor

            Mob : +91-9151305911
            Email : satysanwad2023@gmail.com
            Address : Korba Chhattisgarh 495677

            UDYAM-CG-10-0016159

            Important Page

            • About Us
            • Contact Us
            • Disclaimer
            • Privacy Policy
            • Terms and Conditions

            श्री गणेशाय: नमः

            छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएँ, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होती। SATYSANWAD.COM इस तरह के सामग्री के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित किसी सामग्री के लिए संबंधित खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। इसके लिए SATYSANWAD.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

            © Copyright 2025, All Rights Reserved | SATYSANWAD | Managed by Nimble Technology

            Welcome Back!

            Sign in to your account

            Username or Email Address
            Password

            Lost your password?